India Vs Pakistan U19 WC 2026: भारत ने पाकिस्तान को दिया 253 रन का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली 68 रन की पारी, अब्दुल सुभहान ने झटके 3 विकेट

भारत ने पाकिस्तान को दिया 253 रन का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली 68 रन की पारी, अब्दुल सुभहान ने झटके 3 विकेट
अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 252 रन बनाए। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह टारगेट 33.3 ओवर में चेज करना होगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 252 रन बनाए। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह टारगेट 33.3 ओवर में चेज करना होगा। लीग स्टेज में अब तक भारत का नेट रन रेट पाकिस्तान से काफी बेहतर है। इस वजह से भारत को केवल इस मैच में जीत दर्ज करनी है। इसके बाद वो सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा। खबर लिखे जाने तक 253 रन के टारगेट का पीछा कर रही पाकिस्तान टीम ने 5 ओवर में 1 एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। टीम के सबसे धांसू बल्लेबाज समीर मिन्हास 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें हेनिल पटेल ने LBW कर दिया।

सूर्यवंशी के आउट होते ही गिरे लगातार विकेट

बुलवायो में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी शुरूआत दिलाई। उन्होंने केवल 22 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 30 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई। 47 पर ही 3 विकेट गिर गए। आरोन जॉर्ज16 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

47 रनों पर 3 विकेट गिरने के बाद वेदांत त्रिवेदी ने टीम को संभाला। उन्होंने दो चौके और एक छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली। उनके अलावा आखिर में आरएस अम्ब्रीश ने 29 और कनिष्क चौहान ने 35 रन की पारी खेली। इनके अलावा खिलन पटेल ने भी 21 अहम रनों का योगदान दिया। इन सभी पारियों की बदौलत टीम 253 रन का फाइटिंग स्कोर बना सकी।

पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल सुभहान सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट लिए। सुभहान के अलावा अली रजा, अहमद हुसैन और अली हसन बलोच ने एक-एक विकेट झटका।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत - आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

पाकिस्तान - फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर, समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, अली हसन, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, और अली रजा।

Created On :   1 Feb 2026 6:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story