Virat Kohli Century: इंदौर वनडे में शतक जड़ विराट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बने

इंदौर वनडे में  शतक जड़ विराट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बने
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में शानदार शतक लगाया। उन्होंने इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में 91 गेंदों पर 8 चौके और दो छक्कों की मदद से अपना 54वां वनडे शतक लगाया। इसी के विराट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में शानदार शतक लगाया। उन्होंने इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में 91 गेंदों पर 8 चौके और दो छक्कों की मदद से अपना 54वां वनडे शतक लगाया। इसी के विराट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर बन गए हैं। कोहली ने इस मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और भारत के पूर्व तूफानी ओपनर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।

बनाया विश्व कीर्तिमान

विराट कोहली ने इंदौर वनडे में शतक लगाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह कीवी टीम के खिलाफ उनका 7वां वनडे शतक था। उन्होंने रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। दोनों के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 6-6 थे। देखें टॉप-5 की सूची...

विराट कोहली - 7 शतक

रिकी पोंटिंग - 6 शतक

वीरेंदर सहवाग - 6 शतक

सचिन तेंदुलकर - 5 शतक

सनथ जयसूर्या - 5 शतक

5 देशों के खिलाफ लगा चुके 7 या ज्यादा शतक

विराट कोहली अब तक 5 देशों के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 7 या उससे अधिक शतक लगा चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 7 शतक लगाए हैं। वहीं श्रीलंका एक ऐसी टीम है जिसके खिलाफ कोहली के बल्ले से 10 शतक निकले हैं।

10 शतक - श्रीलंका के खिलाफ

9 शतक - वेस्टइंडीज के खिलाफ

8 शतक - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

7 शतक - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ

7 शतक - न्यूजीलैंड के खिलाफ

बता दें कि यह विराट कोहली का 85वां इंटरनेशनल शतक था। उनके नाम वनडे में 54, टेस्ट में 30 और टी20 में एक शतक है। विराट टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं।

Created On :   18 Jan 2026 10:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story