जन्मदिन पर विराट का जलवा: विराट कोहली ने की क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बराबरी, वनडे क्रिकेट में लगाया 49वां शतक

विराट कोहली ने की क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बराबरी, वनडे क्रिकेट में लगाया 49वां शतक
  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली 101 रनों की नाबाद पारी
  • जन्मदिन पर शतक लगाकर की सचिन तेंदुलकर की बराबरी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज टेबल टॉपर्स भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में मॉर्डन मास्टर विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट देते हुए अपना 49वां वनडे शतक ठोक दिया। इसके साथ ही किंग कोहली ने अपने आइडियल सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस धमाकेदार शतक के बाद विराट कोहली अब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ने और वनडे फॉर्मेट में शतकों का अर्धशतक पूरा करने से महज एक कदम दूर हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में विराट 121 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके इस धमाकेदार शतक की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 326 रनों का बड़ा टोटल हासिल किया।

विराट कोहली के वनडे शतकों की लिस्ट

1. 24 दिसंबर 2009: 107 बनाम श्रीलंका

2. 11 जनवरी 2010: 102* बनाम बांग्लादेश

3. 20 अक्टूबर 2010: 118 बनाम ऑस्ट्रेलिया

4. 28 नवंबर 2010: 105 बनाम न्यूजीलैंड

5. 19 फरवरी 2011: 100* बनाम बांग्लादेश

6. 16 सितंबर 2011: 107 बनाम इंग्लैंड

7.17 अक्टूबर 2011: 112* बनाम इंग्लैंड

8. 02 दिसंबर 2011: 117 बनाम वेस्टइंडीज

9. 28 फरवरी 2012: 133* बनाम श्रीलंका

10. 13 मार्च 2012: 108 बनाम श्रीलंका

11. 18 मार्च 2012: 183 बनाम पाकिस्तान

12. 21 जुलाई 2012: 106 बनाम श्रीलंका

13. 31 जुलाई 2012: 128* बनाम श्रीलंका

14. 05 जुलाई 2013: 102 बनाम वेस्टइंडीज

15. 24 जुलाई 2013: 115 बनाम जिम्बाब्वे

16. 16 अक्टूबर 2013: 100* बनाम ऑस्ट्रेलिया

17. 30 अक्टूबर 2013: 115* बनाम ऑस्ट्रेलिया

18. 19 जनवरी 2014: 123 बनाम न्यूजीलैंड

19. 26 फरवरी 2014: 136 बनाम बांग्लादेश

20. 17 अक्टूबर 2014: 127 बनाम वेस्टइंडीज

21. 16 नवंबर 2014: 139* बनाम श्रीलंका

22. 15 फरवरी 2015: 107 बनाम पाकिस्तान

23. 22 अक्टूबर 2015: 138 बनाम साउथ अफ्रीका

24. 17 जनवरी 2016: 117 बनाम ऑस्ट्रेलिया

25. 20 जनवरी 2016: 106 बनाम ऑस्ट्रेलिया

26 23 अक्टूबर 2016: 154* बनाम न्यूजीलैंड

27. 15 जनवरी 2017: 122 बनाम इंग्लैंड

28. 06 जुलाई 2017: 111* बनाम वेस्टइंडीज

29. 31 अगस्त 2017: 131 बनाम श्रीलंका

30. 03 सितंबर 2017: 110* बनाम श्रीलंका

31. 22 अक्टूबर 2017: 121 बनाम न्यूजीलैंड

32. 29 अक्टूबर 2017: 113 बनाम न्यूजीलैंड

33. 01 फरवरी 2018: 112 बनाम साउथ अफ्रीका

34. 07 फरवरी 2018: 160* बनाम साउथ अफ्रीका

35. 16 फरवरी 2018: 129* बनाम साउथ अफ्रीका

36. 21 अक्टूबर 2018: 140 बनाम वेस्टइंडीज

37. 24 अक्टूबर 2018: 157* बनाम वेस्टइंडीज

38. 27 अक्टूबर 2018: 107 बनाम वेस्टइंडीज

39. 15 जनवरी 2019: 104 बनाम ऑस्ट्रेलिया

40. 05 मार्च 2019: 116 बनाम ऑस्ट्रेलिया

41. 08 मार्च 2019: 123 बनाम ऑस्ट्रेलिया

42. 11 अगस्त 2019: 120 बनाम वेस्टइंडीज

43. 14 अगस्त 2019: 114* बनाम वेस्टइंडीज

44. 10 दिसंबर 2022: 113 बनाम बांग्लादेश

45. 10 जनवरी 2023: 113 बनाम श्रीलंका

46. 15 जनवरी 2023: 166* बनाम श्रीलंका

47. 11 सितंबर 2023: 122* बनाम पाकिस्तान

48. 19 अक्टूबर 2023: 103* बनाम बांग्लादेश

49. 05 नवंबर 2023: 101* बनाम साउथ अफ्रीका

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर- 664 मैच, 100 शतक

विराट कोहली- 515 मैच, 79 शतक

रिकी पोंटिंग- 560 मैच, 71 शतक

विराट कोहली के कुल इंटरनेशनल शतक- 79

वनडे में शतक- 49

टेस्ट में शतक- 29

टी-20 में शतक- 01

Created On :   5 Nov 2023 12:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story