Women's ODI WC Final Live: भारत की लड़कियों ने बनाया कीर्तिमान, बनी वर्ल्डचैंपियन, फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से रौंदा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत ने महिला वनडे वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले को 52 रन से जीत लिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान वोल्वार्ट ने शतक लगाया लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट झटके।
वहीं भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन की पारी खेली। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए।
यह भी पढ़े -महिला विश्व कप भारत की जीत के लिए अयोध्या में हवन, साधुओं ने किया 'आदित्यहृदय स्तोत्र' का जाप
ढाई दशक बाद मिला नया चैंपियन
विमेंस वनडे वर्ल्डकप को 25 साल बाद नया चैंपियन मिला है। साल 2000 में न्यूजीलैंड ने महिला वनडे वर्ल्डकप की ट्रॉफी उठाई थी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ही वर्ल्डकप चैंपियन बनती रही हैं। 7 बार ऑस्ट्रेलिया और 4 बार इंग्लैंड विश्वकप विजेता बनी हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत - हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
साउथ अफ्रीका - लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारीजान कैप, अनेरी डेरेकसन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉन्कुलुलेको मलाबा।
Live Updates
- 2 Nov 2025 3:07 PM IST
दोबारा शुरू हुई बारिश, पिच को कवर किया गया
मुंबई में बारिश दोबारा शुरू हो गई है। पिच पर कवर्स वापस लगाए जा रहे हैं। इस मुकाबले के लिए डिजर्व डे रखा गया है। यदि मैच आज नहीं खेला गया तो कल खेला जाएगा।
Created On :   2 Nov 2025 2:41 PM IST












