गोली कांड: बिहार के मक्का कारोबारी दीपक साह को सीने पर मारी गोली, हथियार लहराते हुए मौके से फरार हुए आरोपी

बिहार के मक्का कारोबारी दीपक साह को सीने पर मारी गोली, हथियार लहराते हुए मौके से फरार हुए आरोपी
  • रात के अंधेरे में मक्का कारोबारी को मारी गोली
  • आरोपी हवा में हथियार लहरते मौके से फरार
  • पुलिस घटना स्थल के आसपास खगाल रही सीसीटीवी कैमरे

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में बीते कुछ दिनों से लगातार अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के बलिगांव है, जहां पर मक्का कारोबारी दीपक साह पर हथियार बंद आरोपियों ने हमला कर दिया, जिसमें दीपक बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दीपक के पास से हमलावरों ने 20 हजार रूपए भी लूट लिए है।

कैसी हुई घटना

मिश्रौलिया गांव के निवासी दीपक साह गुरूवार को ताजपुर से मक्का बेचकर अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान रात के समय चिकनौटा एनएच-28 पर तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जबरन दीपक से पैसे लूटने की कोशिश की, तब दीपक ने उनका विरोध किया तो अपराधियों ने उसके सीने पर गोली चला दी। इसके बाद दीपक की जेब से आरोपियों ने 20 हजार रूपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।

वरदात के बाद दीपक घायल अवस्था में अपनी बाइक चलाकर पास की एक दुकान पर पहुंचा। वहीं से अपने परिजनों को सूचना दी। दीपक की पत्नी शारदा कुमारी और स्थानीय लोगों कहना है कि बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद हथियार को लहराते हुए मौके से भाग निकले। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने अभी तक ये कार्रवाई की

बलिगांव पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खगाल रही है। अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। फिलहाल दीपक के पुलिस ने बयान दर्ज नहीं किए है क्योंकि उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Created On :   11 July 2025 11:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story