पुलिस एक्शन: बिहार का 50 हजार का इनामी पांडव गिरोह का सरगना रांची में गिरफ्तार

बिहार का 50 हजार का इनामी पांडव गिरोह का सरगना रांची में गिरफ्तार
  • बिहार के 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
  • संजय कुमार उर्फ संजय सिंह रांची में गिरफ्तार
  • एक अवैध रायफल बरामद

डिजिटल डेस्क, रांची। बिहार के 50 हजार के इनामी बदमाश संजय कुमार उर्फ संजय सिंह को बुधवार को रांची में गिरफ्तार किया गया। बिहार से आयी स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने रांची पुलिस की मदद से उसे सदर थाना क्षेत्र में पकड़ा। उसके पास से एक अवैध रायफल भी बरामद की गई है।

बताया गया कि संजय सिंह बिहार के कुख्यात पांडव गिरोह का सरगना है। वह मूल रूप से पटना जिले के धनरूआ थाना अंतर्गत नीमा गांव का रहने वाला है। आरोप है कि 27 अप्रैल 2022 को उसने अभिराम शर्मा और दिनेश शर्मा नामक दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ पटना एवं जहानाबाद जिला के विभिन्न स्थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी से संबंधित कुल 16 मामले दर्ज बताए जाते हैं।

आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Dec 2023 12:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story