रक्षाबंधन के दिन दो भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष, भाई और उसकी दो पत्नियों को धारदार हथियार से काट डाला

रक्षाबंधन के दिन दो भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष, भाई और उसकी दो पत्नियों को धारदार हथियार से काट डाला
  • रांची में रक्षा बंधन के दिन दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद में तीन लोगों की हत्या
  • मृतकों में एक भाई और उसकी दो पत्नियां शामिल
  • दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में कुछ लोग घायल भी हुए

डिजिटल डेस्क, रांची। रांची के ओरमांझी में रक्षा बंधन के दिन दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में एक भाई और उसकी दो पत्नियां शामिल हैं। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। वारदात ओरमांझी थाना क्षेत्र के गूंजा देवनजारा टोला की है। बताया गया कि झामेश्वर और उसके भाई अलग-अलग होटल चलाते हैं।

कुछ दिन पहले झामेश्वर के पालतू मवेशी उसके भाई के होटल में चले गए थे। मवेशी कई बार दूसरे के खेत की फसल भी चर गए थे। इसे लेकर दोनों भाइयों के परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार की दोपहर दोनों परिवार आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इसी दौरान झामेश्वर बेदिया (42), सरिता देवी (39) और संजू देवी (25) की हत्या कुदाल और चापड़ जैसे धारदार हथियारों से कर दी गई। इस संघर्ष में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्योहार के दिन ट्रिपल मर्डर से गांव और आसपास के इलाकों के लोग सन्न हैं।

रांची के प्रभारी ग्रामीण एसपी हरीश बिन जमा ने कहा कि दो परिवारों के बीच विवाद में तीन लोगों की हत्या हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 Aug 2023 12:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story