गांजे की खेती: अवैध रूप से लगाए गांजे के पेड़, जानकारी मिलने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध रूप से लगाए गांजे के पेड़, जानकारी मिलने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अवैध रूप से लगाए गांजे के पेड़
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • ग्यारह नग गांजे के हरे पेड़ जप्त

डिजिटल डेस्क, पन्ना। शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महिगवां घाट मेें मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए 11 नग गांजे के हरे पेड़ जप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जप्त किए गए 2 से 5 फुट ऊंचाई के 11 नग गांजे के पेड़ों का कुल वजन 3 किलो 200 ग्राम तथा अनुमानित कीमत 32 हजार रूपए बताई जा रही है। थाना पुलिस की कार्यवाही के संबंध में जो जानकारी सामने आई है।

इसके अनुसार दिनांक 21 फरवरी को पुलिस इस बात की सूचना मिली कि आरोपी आनंद सिंह राठौर पिता स्वर्गीय कालूराम राठौर उम्र 34 वर्ष अपने घर के बगल की स्वत्व की बाडी में गांजे के पेड़ लगाए हुए है। मुखबिर से प्राप्त सूचना की वरिष्ठ अधिकारियों को शाहनगर थाना पुलिस द्वारा जानकारी दी गई तथा कार्यवाही के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गई तथा एक टीम गठित की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम आरोपी के घर घाट सिमरिया पहुंची तथा संदेही आरोपी आनंद सिंह राठौर को सूचना की जानकारी देकर साक्षियों की उपस्थिति में सहमति प्राप्त की गई एवं आनंद सिंह राठौर के घर के बगल की बाडी में जाकर जांच की गई तो बाडी में लगे 11 नग गांजे के पोधौ को जड़ सहित उखड़वाया गया। मौके पर आरोपी आनंद सिंह से गांजे के हरे पौधों की खेती करने के संबंध में लायसेंस के बारे में पूँछा गया तो उसके द्वारा कोई लायसेंस नहीं बताया गया।

जिसके बाद 11 नग हरे-भरे गांजे के पौधो का वजन कराए जाने पर वजन कुल 3 किलो 320 ग्राम होना पाया गया। जिसका भौतिक सत्यापन करते हुए जप्ती की कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा कार्यवाही पूरी करते हुए आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20, 8ए (ए) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई तथा आज दिनांक २२ फरवरी को गिरफ्तार किए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

Created On :   22 Feb 2024 2:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story