दुष्कर्म: कर्नाटक में नाबालिग लड़कों ने 10 साल की लड़की से किया रेप, वीडियो बनाया

कर्नाटक में नाबालिग लड़कों ने 10 साल की लड़की से किया रेप, वीडियो बनाया
चाकू की नोक पर 10 वर्षीय लड़की से बलात्कार की घटना सामने आई है

डिजिटल डेस्क, कलबुरगी। कर्नाटक के कलबुरगी जिले में मंगलवार को दो नाबालिग लड़कों द्वारा चाकू की नोक पर 10 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाने की घटना सामने आई है। यह घटना कलगी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई और पुलिस के अनुसार लड़की अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही थी। उसके माता-पिता काम के लिए मुंबई गए थे। जब वह स्कूल जा रही थी, तभी 14 और 16 साल की उम्र के दो लड़कों ने उसका पीछा किया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए।

लड़कों ने लड़की को चाकू से डराया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

--आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Dec 2023 5:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story