श्रद्धा वॉकर के बाद  एक और हिंदू लड़की बनी दरिंदगी का शिकार, प्रेमी ने शव के टुकड़े-टुकडे़ कर नाले में बहाया

श्रद्धा वॉकर के बाद  एक और हिंदू लड़की बनी दरिंदगी का शिकार, प्रेमी ने शव के टुकड़े-टुकडे़ कर नाले में बहाया
एक और आफताब! श्रद्धा वॉकर के बाद  एक और हिंदू लड़की बनी दरिंदगी का शिकार, प्रेमी ने शव के टुकड़े-टुकडे़ कर नाले में बहाया
हाईलाइट
  • पुलिस ने अबु बकर के साथ उसकी लिव इन पार्टनर सपना को भी गिरफ्तार कर लिया

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा वॉकर की बेहरमी से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने पहले उसका गला घोंटकर हत्या की। फिर उसके शव के 35 टुकड़े कर धीरे- धीरे उसे ठिकाने लगाया। अब एक ऐसी ही दिल दहलाने वाली वारदात बांगलादेश से सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर एक हिंदु लड़की की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े- टुकड़े कर दिये।

आरोपी शख्स का नाम अबु बकर है। जिसे बांगलादेश की रेपिड ऐक्शन आर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी बुकर ने रोजाना की तरह अपने काम पर नही गया। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार आरोपी अपनी प्रेमिका सपना के साथ लिव इन में रहता था। इसके अलावा उसके कविता रानी नाम की लड़की के साथ भी नाजायज संबंध थे।

ऐसे हुआ खुलासा

अबु बकर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। वह किराये के कमरे में रहता था। 6 नवंबर रविवार के दिन वह अपने काम पर नहीं गया और उसे फोन करने की कोशिश की गई लेकिन उससे संपर्क नही हो सका। जिसके बाद कंपनी मालिक ने अपने एक कर्मचारी को बकर के घर उसका पता लगाने के लिए भेजा। जब वह उसके घर पर पहुंचा तो वहां ताला लगा हुआ था। साथी कर्मी के द्वारा उसके बारे में जानकारी एकत्रित करने पर पता चला कि वह फरार है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मकान का ताला तोड़ा। अंदर का दृश्य बेहद चौकाने वाला था। 

सर और हाथों को किया अलग

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़ा, जहां उसे एक डिब्बे में एक महिला का सिर कटा शव मिला। पॉलीथिन में सिर को लपेटकर रखा गया था। शव से हाथ गायब थे। पुलिस द्वारा पीड़िता की पहचान करने पर उसका नाम कविता रानी के रुप में सामने आया।

पांच दिन पहले कविता से हुई थी बकर की मुलाकात

घटना के बाद पुलिस ने अबु बकर के साथ उसकी लिव इन पार्टनर सपना को गिरफ्तार कर लिया। रैपिड एक्शन बटालियन आरएबी के एक अधिकारी ने बताया कि अबु बकर और सपना एक साथ पिछले चार साल से गोबरचाका स्क्ववायर नाम के इलाके में रह रहे थे। इसी बीच बकर की मुलाकात कविता से हुई जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिर अचानक से बकर ने बेहरमी से कविता की हत्या कर दी और मृत शरीर के टुकड़े कर दिए।

कैसे दी गयी वारदात को अंजाम? 

बीते 5 नवंबर को आरोपी अबु बकर ने मृतक कविता रानी को अपने किराए के मकान पर बुलाया। बकर की लिव-इन पार्टनर सपना उस वक्त काम पर गई हुई थी। बकर और कविता के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि अबु ने आक्रोश में आकर कविता का गला दबाकर मार डाला। इसके बाद उसने मृतक कविता के सिर को शरीर से अलग कर दिया और हाथ काट के नाले में फेंक दिया। वारदात वाली जगह से लापता होने से पहले शख्स ने महिला के शरीर को एक डिब्बे में बंद कर दिया और सर को पॉलीथिन में लपेट कर रखा दिया था

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

रैपिड एक्शन बटालियन आरएबी के अधिकारी ने बताया कि वारदात की रात अबु और सपना ने एक साथ रुपसा नदी पार की और ढाका के लिए निकल गए थे। अगले दिन उनके किराए के मकान से कविता का शव बरामद हुआ, जिसके बाद से ही पुलिस दोनों खोज-बीन में जुट गयी थी। पुलिस और आरएबी इंटेलिजेंस ने साथ में एक ऑपरेशन चलाकर आरोपी के ठिकाने का पता लगाया। पुलिस ने बकर और उसकी लिव इन पार्टनर सपना को गाजीपुर के बसन थाना क्षेत्र के चौरस्ता नाम के इलाके से गिरफ्तार किया और उन्हें सोनाडांगा थाने को सौंप दिया।

इस बीच आरएबी की टीम को शहर के गोबरचक इलाके में एक संकरे स्थान से मृतका कविता रानी के कटे हुए हाथ मिले जो कि एक पॉलीथिन में पैक थे। पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद आरोपी अबु बकर से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार लिया।
 

Created On :   18 Nov 2022 3:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story