दिल्ली चुनाव: मतदान के कुछ घंटे पहले जाफराबाद में फायरिंग, पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज 

Delhi Election: Firing in Zafarabad hours before polling, police received CCTV footage
दिल्ली चुनाव: मतदान के कुछ घंटे पहले जाफराबाद में फायरिंग, पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज 
दिल्ली चुनाव: मतदान के कुछ घंटे पहले जाफराबाद में फायरिंग, पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा से ठीक चंद घंटे पहले उत्तर पूर्वी जिले के जाफराबाद इलाके में गोलीबारी की वारदात को अंजाम दे दिया गया। घटना शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे के आसपास की है। गोली किसी को लगी नहीं है। आरोपी हमलावर मोटर साईकिल पर सवार थे।

 

 

शुक्रवार रात यह जानकारी उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या ने आईएएनएस को दी। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद करीब दो बजे जिला पुलिस कंट्रोल रूम को जाफराबाद इलाके में गोली चलने की खबर मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर साबिर (50 वर्ष) मिला। साबिर की यहां कैसेट्स की दुकान है। साबिर ने पुलिस को बताया, जब वह दुकान में मौजूद था। उसी समय मोटर साइकिल पर सवार दो अजनबी युवक पहुंचे। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। मोटर साइकिल का रंग काला था। मोटर साइकिल सवार एक बदमाश ने उसके ऊपर गोली चलाई। गोली साबिर को न लगकर, उसकी दुकान के काउंटर में जा लगीं।

जल्द हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा
जिला डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या के मुताबिक ने बताया कि बदमाशों ने दो गोलियां चलाईं है। गोली किसी को लगी नहीं है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। हमलावरों के बारे में सुराग मिल गए हैं। चूंकि हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच जारी है, लिहाजा और ज्यादा डिटेल देना ठीक नहीं होगा। हम जल्दी ही हमलावरों को पकड़ लेंगे।

प्रकरण दर्ज कर लिया है
डीसीपी के अनुसार, गोलीबारी की घटना के पीछे प्रथम दृष्टया रंजिश प्रमुख वजह लग रही है। हालांकि स्थिति और असली वजह हमलावरों के पकड़े जाने के बाद ही साफ हो पाएगी। इस बाबत जाफरबाद थाने में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।

Created On :   7 Feb 2020 7:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story