Accident: साइकिल पर लखनऊ से छत्तीसगढ़ जा रहा था परिवार, एक्सीडेंट में दंपति की मौत

Migrant couple died in road accident vehicle hits cycle journey return home
Accident: साइकिल पर लखनऊ से छत्तीसगढ़ जा रहा था परिवार, एक्सीडेंट में दंपति की मौत
Accident: साइकिल पर लखनऊ से छत्तीसगढ़ जा रहा था परिवार, एक्सीडेंट में दंपति की मौत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। महाराष्ट्र में ट्रेन से कटकर 16 मजदूरों की मौत के बाद अब लखनऊ से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां साइकिल से छत्तीसगढ़ लौट रहे परिवार का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं उनके दो बच्चे बच गए। लॉकडाउन के कारण रोजगार छीन गया और खाने-पीने को पैसे नहीं बचे थे। जिसके कारण दंपति अपने दो बच्चों को साइकिल से लेकर गांव जा रहे थे। 

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
दरअसल बुधवार देर रात चारों साइकिल से लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के शहीद पथ से गुजर रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घायल दंपति को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को दोनो ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी कृष्णा के रूप में हुई हैं। वहीं उसकी पत्नी का नाम प्रमिला है। 

बच्चों के इलाज के लिए पैसे नहीं
हादसे में दंपति का बेटा का नाम निखिल (डेढ़ साल) और बेटी (तीन साल) बच गए। दोनों मासूम हादसे में घायल हो गए हैं। इनसे सिर पर चोट आई है। मृतक की बहन कहा कि सरकार बच्चों के लिए कुछ मदद दे। हम लोग काफी परेशान हो गए हैं। हमारे पास बच्चों के इलाज के लिए पैसे भी नहीं है। लॉकडाउन के कारण कोई पैसा भी उधार नहीं दे रहा है। 

सरकार के सामने बढ़ी चुनौती, अगले हफ्ते तेजी से बढ़ सकती है कोरोना मरीजों की संख्या

दंपति की एक बेटी गर्भवती है
सदर लखनऊ के तहसीलदान ने कहा कि मृतक दंपति के पांच बच्चे हैं। जिनमें तीन छत्तीसगढ़ में रहते हैं। उनकी एक बेटी गर्भवती है, जिसकी कभी भी डिलिवरी हो सकती है। इस लिए ये साइकिल से छत्तीसगढ़ के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हादसे के शिकार हो गए और मौत हो गई। 

Created On :   9 May 2020 4:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story