एफआईआर: रांची में ब्लैकमेल कर नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा पुलिसकर्मी

रांची में ब्लैकमेल कर नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा पुलिसकर्मी
दुष्कर्म करने के मामले में सुखदेव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई

डिजिटल डेस्क, रांची। रांची पुलिस के एक एएसआई (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) पर 12 साल की लड़की ने नग्न तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने के मामले में सुखदेव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। लड़की का कहना है कि पुलिसकर्मी उसके माता-पिता की हत्या की धमकी देते हुए उसे चुप रहने पर मजबूर करता रहा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी पुलिसकर्मी का नाम नीरज खोसला है। उसकी तैनात पीसीआर में है। अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

आरोप लगाने वाली लड़की सुखदेवनगर इलाके की रहने वाली है। पिछले कुछ महीनों से वह बिहार के नालंदा में अपनी बुआ के यहां रह रही थी। इस दौरान उसकी तबीयत बिगडी गई। तब उसने डरते हुए बुआ को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद उसकी बुआ उसे लेकर रांची पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई गई। लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने धमकी देकर उसकी नग्न तस्वीर उतार ली थी और इसे वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

--आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Nov 2023 11:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story