घर के मेन डोर पर लगाए वास्‍तु की हिसाब से पेड़-पौधे, नहीं होगी पैसे की कमी, मिलेगी पॉजीटिव एनर्जी

According to the Vastu installed on the main door of the house, there will be no shortage of money
घर के मेन डोर पर लगाए वास्‍तु की हिसाब से पेड़-पौधे, नहीं होगी पैसे की कमी, मिलेगी पॉजीटिव एनर्जी
धर्म घर के मेन डोर पर लगाए वास्‍तु की हिसाब से पेड़-पौधे, नहीं होगी पैसे की कमी, मिलेगी पॉजीटिव एनर्जी

 डिजिटल डेस्क, भोपाल। कहा जाता है कि अगर आप अपने घर में पेड़-पौधे लगाते हैं, तो घर में हरियाली बनी रहती है। इसी के साथ ही घर में रहने वाले लोगों का स्‍वास्‍थ्य अच्छा रहता है। पेड़-पौधों को पॉजिटिव एनर्जी का एक अच्छा रीसोर्स भी माना जाता है। हम आप को बता दें कि घर में कुछ खास पेड़ - पौधे लगाने से सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। तो आज हम आप को बताने जा रहे हैं कि वास्‍तु के हिसाब से आपको अपने घर में कौन सा पेड़ लगाना चाहिए। क्योंकि कई बार आपके लगाए गए पेड़-पौधे वास्‍तु दोष उत्पन्न कर देते हैं। इन्हीं बातों का ध्यान रखते हुए हम आपको बताने जा रहे है, कि आप अपने मेन डोर पर कौन-कौन से पेड़-पौधोंको रखें जिससे कि सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाऐ। 

तुलसी का पौधा 
तुलसी का पौधा वास्‍तु के हिसाब से सकारात्‍मक ऊर्जा का बड़ा स्रोत माना गया है। साथ ही तुलसी का पौधा धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्‍वपूर्ण माना जाता है। इसलिए तुलसी के पौधे को अपने मेन डोर पर रखा जाता है, और उनकी पूजा करनी चाहिए। इससे घर हमेशा धन-धान्‍य से भरा रहता है। 

मनी प्‍लांट 
मनी प्‍लांट को आप चाहें तो घर के बाहर या फिर घर के अंदर लगा सकते हैं। मनी प्‍लांट को हमेशा से ही खुशियों को बढ़ाने वाला पौधा माना जाता है। अगर आप मनी प्‍लांट की बेल मेन डोर पर लगाते हें, तो ये आपके घर में सुख समृद्धि में वृद्धि करता है। 

चमेली का पेड़
अगर आप अपने घर के बाहर चमेली का पेड़ लगाते हैं, तो चमेली का पेड़ आप के घर को सुगंध से भर देता है बल्कि आप के घर में धन में भी वृद्धि करता है। चमेली का पेड़ को बहुती पॉजिटिव एनर्जी वाला पेड़ माना जाता है। 

नारंगी या नींबू का पेड़
फेंगशुई के अनुसार नारंगी का पेड़ और नींबू का पेड़ घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह आप के सौभाग्‍य को बढ़ाता है। इस पेड़ को अपने मेन डोर के दाईं ओर लगाना चाहिए। 

बोस्‍टर्न फर्न प्‍लांट
कहा जाता है कि बोस्‍टर्न फर्न प्‍लांट को घर के बाहर मुख्‍य द्वार पर लगाने से आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा अपने आप प्रवेश करती है। इस प्‍लांट को घर के सामने लगाया जाए तो आपके घर में गुडलक चार्म बढ़ता है। 

पाम ट्री 
ऐसा कहा जाता है कि पाम ट्री को जब मेन डोर पर लगाया जाता है तो यह सकारात्‍मक ऊर्जा के फ्लो को बढ़ाता है, जिससे आपके घर में पॉजिटिव वाइब्‍स आती हैं। 

 

डिसक्लेमर- इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र से जुड़े अलग अलग अध्ययन और किताबों के आधार पर है। भास्कर हिंदी इसकी  पुष्टि नहीं करता।

Created On :   26 May 2022 5:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story