TOP 4 : इस चर्च में 60 हजार लोग एक साथ कर सकते हैं प्रार्थना...

TOP 4 : इस चर्च में 60 हजार लोग एक साथ कर सकते हैं प्रार्थना...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कैरोल गीत की धुन चर्चों में सुनाई देने लगी है। क्रिसमस पर्व 25 दिसंबर के दिन येशु के जन्म की खुशियां पूरी दुनिया में मनायी जाती हैं। इस उपलक्ष्य में यहां हम आपको दुनिया के ऐसे चर्चों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में अब तक आपने शायद ही सुना होगा। 

सेंट पीटर्स बासिलिका, वेंटिकन सिटी 

वैसे तो ये दुनिया का सबसे छोटा देश है। यहां की कुल आबादी 800 के आसपास ही बतायी जाती है, लेकिन यहां मौजूद चर्च दुनिया का सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। इसके बारे में बताया जाता है कि यह इतना बड़ा है कि यहां 60 हजार लोग एक साथ प्रार्थना कर सकते हैं। यह दुनिया के उन चर्चों में भी शामिल है जो अपनी बेहतरीन और आकर्षक बनावट के लिए जाने जाते हैं। इसे दुनिया के सभी रोमन कैथोलिक चर्चों की जनन भी कहा जाता है। यह 15160 मीटर स्कवायर के दायरे में है और यहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं।
 

बासिलिका ऑफ अवर लेडी और अपेरीसिडा,  ब्राजील 
यह चर्च मरीन यात्रियों का सबसे बड़ा सेंटर माना जाता है और करीब 12000 स्क्वेयर में फैला है। इसे ब्राजील का सबसे बड़ा कैथोलिक चर्च माना जाता है। इसका निर्माण 1946 से 1980 के बीच हुआ था। यहां हर साल लाखों लोग आते हैं। 

कैथेडरल ऑफ सेविले, स्पेन
गोथिक शैली में इस चर्च को 16 वीं शताब्दी में बनाया गया था। यह 11520 स्क्वेयर की जमीन पर बना है। इसके फेमस होने का एक कारण क्रिस्टोफर कोलंबस की कब्र भी है, जो इसी में बनी है। लोग इसे देखने दूर-दूर से आते हैं। यूनेस्को ने इसे वल्र्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया है।

कैथेडरल ऑफ सेंट जॉन दी डिवाइन, यूएसए 
क्रिसमस की खुशियां इस देश में भी जोरों पर होती हैं। यहां भी एक से बढ़कर एक चर्च हैं, लेकिन 11200 स्कवेयर फीट इंडोर एरिया वाला यह यूएसए का सबसे बड़ा और सुरक्षित चर्च है। जिसका निर्माण 1892 में हुआ था। इसेक साथ कई रोचक तथ्य भी जुड़े हुए हैं।

Created On :   23 Dec 2017 3:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story