राहु और केतु का इन 2 राशियाें में प्रवेश, जानिए क्या होगा असर...

Dharma: Rahu and ketu chainging their position
राहु और केतु का इन 2 राशियाें में प्रवेश, जानिए क्या होगा असर...
राहु और केतु का इन 2 राशियाें में प्रवेश, जानिए क्या होगा असर...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ग्रह-नक्षत्र एक बार फिर अपनी दिशा परिवर्तित करने वाले हैं। ये परिवर्तन 17-18 अगस्त की रात 2.39 बजे से देखने मिलेगा। 18 साल बाद राहु सिंह से कर्क राशि और केतु कुंभ से मकर राशि में प्रवेश करेगा।  

इस बदलाव से दो राशियों के जातक सर्वाधिक प्रभावित होंगे। ये दो राशियां हैं कर्क और मकर, वहीं सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ संकेत का सूचक हैं। 6 मार्च 2019 तक इन राशियों पर प्रभाव देखने मिलेगा। 

शुभ और अशुभ

यह बदलाव वृषभ, कन्या,वृश्चिक, कुंभ, मीन वालों के लिए शुभ रहेगा, जबकि मेष,मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

देखने मिलेगा असर

ज्योतिर्विदों के अनुसार कर्क राहु के शत्रु चंद्रमा की राशि है। मकर केतु के मित्र शनि की राशि है। राहु और केतु को ज्योतिष में छाया ग्रह माना जाता है। ये दोनों 18 महीनों में राशि बदलते हैं। ये बदलाव शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योग बनाएंगे। जिनका असर भी स्पष्टतः देखने मिलेगा। 

ये मिल रहे हैं संकेत

- इसका असर देश की सीमाओं के साथ आपदा के रूप में भी देखने को मिलता है। 
- इसके चलते देश की सीमाओं पर तनाव बढ़ने के साथ दुनिया के दक्षिण और पश्चिम हिस्सों में महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई दे सकते हैं।
- सिंह और कर्क के लाभान्वित होने के संकेत। 
- कर्क और मकर को कष्ट उठाना पड़ सकता है। 

Created On :   17 Aug 2017 6:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story