वास्‍तु दोष दूर करने में मदद करती है धूनी, जानिए किस वस्तु से धूनी करने से होती है धनवर्षा, किस धूनी से मिलती है सेहत

Vastu Tips: Helps to remove Vastu Dosha According to our scriptures
वास्‍तु दोष दूर करने में मदद करती है धूनी, जानिए किस वस्तु से धूनी करने से होती है धनवर्षा, किस धूनी से मिलती है सेहत
वास्‍तु टिप्स वास्‍तु दोष दूर करने में मदद करती है धूनी, जानिए किस वस्तु से धूनी करने से होती है धनवर्षा, किस धूनी से मिलती है सेहत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हमारे शास्त्रों के मुताबिक भगवान के सामने अगर बत्ती और धूनी की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही। यह परंपरा केवल हिन्दू धर्म में ही नहीं बल्कि सभी धर्मों में मानी जाती हैं। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता, सकारात्मकता में परिवर्तित हो जाती है। आज हम आप को बताने जा रहे हैं कि धूनी करते समय हम जीन चीजों का उपयोग करते हैं, वह आप के जीवन में  क्या प्रभाव डालते हैं।

चंदन
जब भी आप अपने घर में धूनी करते हैं, तो आप उसमें चंदन, इलायची और कपूर डाल कर धूनी करें इससे आप के घर में सुख-समृद्धि आती है। घर में अनावश्यक धन खर्च में कमी आती है। काम में आप की तरक्की होती है। 

गुग्गल
अगर आप अपने घर में गुग्गल की धूनी देते हैं, तो ये बहुत गुणकार मानी जाती हैं। गुग्गल की धूनी देने से आप के घर में गृहक्लेश नहीं होता हैं। इसी के साथ घर में तनाव मुक्त वातावरण बना रहता है। गुग्गल की धूनी देने से नजर दोष भी दूर होता है। आप को अपने घर में कंडे जलाकर गुग्गल की धूनी देना चाहिए। गुग्गल की धूनी से आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव भी होता है। 

केसर
आप अपने घर से अगर नकारात्मक शक्तियों को दूर करना चाहते हैं, तो घर में गायत्री केसर में गुग्गल मिलाकर धूनी करें। ऐसा लगातार 21 दिनों तक करने से बुरी बला को घर से दूर भगाया जा सकता है। 

पीली सरसों

पीली सरसों में गुग्गल डालकर और गाय का घी डाल कर धूनी दी जानी चाहिए। अगर आप के घर में क्लेश हो रहा हो तो ये उससे बचाव का बढ़िया उपाय है। ऐसा करने से आप के और परिवार के बीच आपसी तालमेल बना रहता है। 

नीम के पत्ते

नीम जीवाणुनाशक मानी जाती है। मौसम बदलते ही हर घर में बीमारियां फैलने लगती हैं। घर में हफ्ते में एक या दो बार नीम के पत्ते की धूनी करनी चाहिए । इससे जहां एक ओर सभी तरह के जीवाणु नष्ट हो जाएंगे। वहीं वास्तुदोष भी समाप्त हो जाएगा।

कपूर और लौंग
हम सभी के साथ एक तरह की समस्या है, सभी के पास पैसा तो आता है, वह पैसा पानी की तरह बह जाता है और घर में बरकत नहीं हो रही है तो धूनी में लौंग और कपूर डालकर पूरे घर में धूनी करें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है। लक्ष्मी सदा आपके पास बनी रहती हैं। धन कमाने के मार्ग में आ रही अड़चने खत्म हो जाएंगी।

 

डिसक्लेमर- ये जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Created On :   6 Jun 2022 6:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story