आपने घर में पाल रखा है 'तोता' तो बरतें ये सावधानी

Easy Vastu tips for parrot, parrots benefits, parrot in the home
आपने घर में पाल रखा है 'तोता' तो बरतें ये सावधानी
आपने घर में पाल रखा है 'तोता' तो बरतें ये सावधानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोग घर में शौक के लिए पशु पक्षी पाल लेते हैं, लेकिन उन्हें पता भी नही होता कि उसके क्या फायदे और कितने नुकसान हैं। आमतौर पर घरों में तोता पला हुआ मिलता है। ये एकमात्र ऐसा पक्षी है जिसे सिखाने पर वह इंसानों की जुबान बोलने समझने लगता है, लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि तोता पालने से या उसका चित्र घर में लगाने से पढ़ाई में मन लगता है। याददाश्त बढ़ती है और स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। यहां हम आपको तोते को पालने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं...



-तोता पालन उत्तम है लेकिन प्रयास करना चाहिए कि घर में पला हुआ तोता पिंजरे में कम रहे और घर में ज्यादा। इसके लिए उसकी अच्छी देखभाल जरूरी है साथ ही उसे सिखाना भी कि वह उड़े नही। 

 

-तोता लंबी आयु के साथ सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता है।

 

-यदि आपके घर में दरिद्रता ने डेरा डाल रखा है तो आपको तोता अवश्य पालना चाहिए। ये बीमारी व निराशा को दूर करने वाला बताया गया है। 

 

-तोते के जोड़े को घर में रखने से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है। 

 

-यदि आप तोते को पालते हैं तो प्रयास करें कि वह कंठी वाला हो, आप किसी विशेषज्ञ से सलाह भी ले सकते हैं क्योंकि कई बार तोता पालने के जितने फायदे होते हैं उतने ही नुकसान भी सामने आ जाते हैं। यदि तोता क्रोधी स्वभाव का है तो उसे छोड़ देने में ही भलाई है। 

 

-शास्त्रों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि पक्षियों कैद नही करना चाहिए। फिर चाहे आपने वह पाला हो या नही, ऐसा करने से आप पाप के भागी बनते हैं साथ ही प्रत्येक पक्षी किसी देव या ग्रह नक्षत्र का प्रतीक बताया गया है जिससे आप उन्हें भी नाराज कर लेते हैं और लिए परेशानी खड़ी करते हैं। 

 

Created On :   26 Nov 2017 9:38 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story