नवरात्रि में मां दुर्गा की होगी कृपा, जानें किस दिन पहने किस रंग के कपड़े

Mother Durga will be pleased in Navratri, know what color clothes to wear on which day
नवरात्रि में मां दुर्गा की होगी कृपा, जानें किस दिन पहने किस रंग के कपड़े
नवरात्रि स्पेशल-2022 नवरात्रि में मां दुर्गा की होगी कृपा, जानें किस दिन पहने किस रंग के कपड़े

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आश्विन नवरात्रि के व्रत आगामी सोमवार से शुरू होने वाला हैं। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, इस साल आश्विन नवरात्रि 26 सितंबर 2022, सोमवार से 5 अक्टूबर 2022, बुधवार को समाप्त होंगे। 9 दिनों का यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के भक्तों के लिए फलदायक होगा। इन 9 दिनों में माता के नौ स्वरूपों की अलग-अलग दिन पूजा की जाती है, जिसमें विभिन्न प्रकार के भोग लगाया जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, नवदुर्गा का अपना पसंदीदा रंग है। नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा में अलग-अलग रंगों की विशेष मान्यता है। माता को प्रसन्न करने के लिए भक्त विशेष रंग के वस्त्रों का धारण करते हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में नवदुर्गा के पूजन के समय किस रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए।

पहले दिन

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। वैसे तो माता को लाल रंग पसंद है, लेकिन शैलपुत्री की पूजा के लिए पीले रंग को ज्यादा शुभ माना जाता है। 

दूसरे दिन

दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है, जो जगदंबे का स्वरूप है। इनकी पूजा में हरे रंग का वस्त्र धारण करने से माता पसन्न होती है। 

तीसरे दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। इनकी पूजा में ग्रे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए।

चौथा दिन 

नवरात्रि के चौथे दिन माता कूष्माण्डा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस विशेष दिन पर नारंगी रंग का वस्त्र धारण कर पूजा करनी चाहिए। 

पांचवे दिन 

नवदुर्गा के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। माता का पसंदीदा रंग सफेद है। इस दिन सफेद रंग का वस्त्र धारण कर पूजा करना शुभ माना जाता है। माता खुश होकर सभी की मनोकामना पूरी करती हैं।

छठें दिन 

नवरात्रि के छठे दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कर माता कात्यायनी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से माता भक्तों पर प्रसन्न होती है। 

सातवें दिन

नवरात्रि के सातवें दिन को विशेष माना जाता है। इस दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन की विशेष पूजा रात्रि के समय होती है, जिसमे नीले रंग का वस्त्र पहनकर पूजा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। 

आठवें दिन 

नवरात्रि का आठवां दिन माता महागौरी को समर्पित है। इनको गुलाबी रंग प्रिय है। गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करना शुभ माना जाता है। 

नौवें दिन 

नवरात्रि के नौवें और अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों के सिद्धियों को पूर्ण करती हैं। माता की पूजा बैंगनी या जामुनी रंग का वस्त्र पहनकर की जाती है। 
 

Created On :   24 Sep 2022 2:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story