15 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा

Partial Solar Eclipse 2018 Date Time effect
15 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा
15 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। साल 2018 में तीन सूर्य ग्रहण पड़ रहे हैं। पहला सूर्य ग्रहण 15 फरवरी की मध्य रात्रि से शुरू होने जा रहा है। यह ग्रहण 15 फरवरी (गुरुवार) की रात 12.25 मिनट से शुरू होकर 16 फरवरी सुबह 4.18 तक रहेगा। यह ग्रहण रात में होने के कारण भारतीय उपमाद्वीप में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूतक काल ग्रहण के लगभग 12 घंटे पहले यानी 15 फरवरी सुबह 11.35 पर शुरू हो जाएगा। मान्यता है कि सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ या फिर शुभ काम नहीं करना चाहिए।

कहां-कहां दिखाई देगा
यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका उरुग्वे और ब्राजील में देखा जाएगा।

कब होता है सूर्य ग्रहण
यह घटना तब घटित होती है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण में पृथ्वी और सूर्य पूर्ण रुप से सीधी रेखा में नहीं आते हैं, जिससे चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढ़क नहीं पाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक देता है जिससे सूर्य की रौशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है।

सावधानी
किसी भी ग्रहण को खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए, खासकर सूर्यग्रहण को। इस ग्रहण के दौरान सोलर रेडिएशन से आंखों के नाजुक टिशू डैमेज हो जाते है, जिस वजह से आखों में विजन - इशू यानि देखने में दिक्कत हो सकती है।

दान-पुण्य का महत्व
ग्रहण के दिन विशेष तौर पर लोग दान-पुण्य करते है जिससे कि साल भर से आ रही उनकी सारी परेशानियों का अंत हो जाए। कई जगहों जैसे बनारस और इलाहाबाद में लोग ग्रहण के दिन गंगा जी के किनारे हवन भी करते हैं ताकि पापों का विनाश हो और सुख-शांति घर आए।

इस साल 3 सूर्य ग्रहण
15 फरवरी को पड़ने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण है। इसके बाद 13 जुलाई को सूर्यग्रहण पड़ेगा। इसके बाद 11 अगस्त को भी सूर्य ग्रहण लगेगा जो पूर्वी यूरोप, एशिया, नोर्थ अमेरिका और आर्कटिक में दिखाई देगा।

Created On :   14 Feb 2018 7:33 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story