दूर्वा के उपायों से निकलेगा हर समस्या का हल, बस जान लें मुश्किलों के अनुसार दूर्वा अर्पण करने का तरीका

डिजिटल डेस्क, भोपाल। गणेश भगवान की पूजा में दूर्वा का बहुत महत्व है। बताया जाता है, कि गणेश भगवान की पूजा बिना दूर्वा सफल नहीं मानी जाती हैं। भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाने से आप के सभी विघ्न दूर हो जाते हैं और घर में सुख समृद्धि आती है। जो दूर्वा गणेश जी को प्रिय है उसे बालतृणम कहा जाता है। बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पण करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। दूर्वा के कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपना कर आप अपनी समस्यों को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दूर्वा के उपाय।
दूर्वा के उपाय:
कमाया धन घर में नहीं टिक रहा है तो दूर्वा का ये उपाय आपको आर्थिक तंगी से बचा सकता है। धन को बचाने के लिए भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को गणेश चतुर्थी के दिन पांच दूर्वा में 11 गांठे लगाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से पैसों से संबंधित समस्याओं का निवारण होता है।
अगर आप का कोई काम लंबे समय से पूरा नहीं हो पा रहा है तो दूर्वा को गाय के दूध में मिलाकर उसका लेप बनाएं। इस लेप का तिलक अपने माथे पर लगाएं। ऐसा करने से मनोकामना जल्दी ही पूरी हो सकती है।
अगर आप चाहते हैं, कि घर की सुख - शांति बनी रहे तो बुधवार के दिन गाय को दूर्वा खिलाना शुभ माना जाता है।
बुधवार के दिन अगर आप भगवान गणेश को 11 या 21 दूर्वा चढ़ाते हैं, तो धन का आगमन होता है। दूर्वा को हमेशा जोड़े में अर्पित करना चाहिए।
डिसक्लेमर- ये जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Created On :   29 Jun 2022 12:49 PM IST