घर में इस तरह रोज करें कपूर का इस्तेमाल, पॉजीटिव एनर्जी के साथ भरपूर होगा धन धान्य

Use camphor in this way at home, positivity energy will come in the house
घर में इस तरह रोज करें कपूर का इस्तेमाल, पॉजीटिव एनर्जी के साथ भरपूर होगा धन धान्य
धर्म घर में इस तरह रोज करें कपूर का इस्तेमाल, पॉजीटिव एनर्जी के साथ भरपूर होगा धन धान्य

डिजिटल डेस्क, भोपाल।   हिंदू धर्म को मानने वाले लोग अपने घरों में सुबह-शाम भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान की आरती कपूर जला कर करना बहुत ही पुराने समय से चला आ रहा है। कपूर जलाने से कई सारे लाभ होते हैं। माना जाता है कि कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। कपूर जला कर उसकी धूनी करने से नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदला जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि कपूर जला कर कैसे आप के घर में सकारात्मकता और धन-धान्य कि बढ़ोत्तरी कर सकते हैं

  • गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा जलाकर उससे मां दुर्गा की आरती करने से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। 
  • रात के समय रसोई का सारा काम करने के बाद  एक चांदी के बर्तन में  कपूर जलाएंगे, तो घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
  • सुबह-शाम पूजा करते समय कपूर जलाने से जीवन के कई कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।
  • अगर आप चाहते है कि आप के घर में खुशनुमा माहौल बना रहे तो आप को घी में कपूर को भिगोकर जलाना चाहिए। ऐसा करने से तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं। 
  • अगर आप अपने नहाने के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदे डाल कर उस पानी से नहाते हैं, तो आप के भाग्य में वृद्धि होती है।
  • अगर आपके किसी तरह का कोई काम नहीं हो पा रहा है, तो चांदी की कटोरी या किसी बर्तन में लौंग और कपूर जलाएं, आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे। 
  • अपने बाथरूम में कपूर की टिकियां रखने से देवदोष और पितृदोष दूर होता है। 
  • रोज मेन डोर पर कपूर जला कर रखने से घर में सकारात्मकता का संचार होता है। 
  • अगर आप के घर में कोई ऐसी जगह है जिसका इस्तेमाल आप बहुत कम करते हैं। तो वहां सप्ताह में एक बार कपूर की धूनी दें। इससे वहां पर मौजूद हर प्रकार की नकारात्मकता दूर कर होगी। 

डिसक्लेमर-  ये उपाय वास्तु शास्त्र के आधार पर बताई गईं हैं, भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता।

 

Created On :   21 May 2022 7:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story