कान्स के डेब्यू लुक में अनुष्का शर्मा ने जीता फैन्स का दिल, दूसरे लुक में लगीं 'लैंप' मिले ऐसे कमेंट

कान्स के डेब्यू लुक में अनुष्का शर्मा ने जीता फैन्स का दिल, दूसरे लुक में लगीं लैंप मिले ऐसे कमेंट
  • एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का कान्स फिल्म फेस्टिवल से डेब्यू लुक
  • ऑफ शोल्डर गाउन में इंटनेशनल एक्ट्रेसेस के साथ एक्ट्रेस ने मारी एंट्री
  • अनुष्का का पार्टी लुक नहीं आया फैंस को पसंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर साल पूरी दुनियाभर से कुछ चयनित हुई फिल्म और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाती है और बेस्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। इसे हर साल फ्रांस के कान्स शहर में ऑर्गनाइज किया जाता है। इसी कड़ी में 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज 16 मई से हुआ जोकि 27 मई तक चलेगा। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में कई सारी एक्ट्रेसेस शानदार लुक में फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। वहीं इस साल बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने कान्स में डेब्यू किया। अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी कान्स से डेब्यू लुक सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने खास अंदाज में इंटनेशनल एक्ट्रेसेस के साथ रेड कार्पेट पर एंट्री मारी। अनुष्का के लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

सिंपल लुक में दिखीं अनुष्का

एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर ऑफ शोल्डर गाउन केरी किया जिसके साथ उन्होंने पर्ल और स्टडेड टियरड्रॉप ईयरिंग्स पहने। आउटफिट के साथ अनुष्का का हाथों में अंगूठिया पहनीं। अनुष्का का यह आउटफिट डिजाइनर रिचर्ड क्विन ने डिजाइन किया है। लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया। उनका ये सिंपल लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

लॉरियल को रिप्रेजेंट कर रही थीं अनुष्का

अनुष्का कांस में लॉरियल को रिप्रेजेंट कर रही थीं और उनके साथ अमेरिकी एक्ट्रेस एंडी मेकडॉवेल और ईवा लोंगोरिया और मैक्सिकन एक्ट्रेस रेनाटा नोटनी भी नजर आईं। अनुष्का ने द ओल्ड ओक के प्रीमियर में हिस्सा लिया था, जिसका डायरेक्शन दो बार पाम डी ओर के विजेता केन लोच ने किया था। इंटरनेशनल एक्ट्रेस के साथ अनुष्का की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फैंस इन पर जमकर लाइक कमेंट कर रहे हैं।

पार्टी लुक नहीं आया फैंस को पसंद

अनुष्का शर्मा कान्स रेड कार्पेट पर डेब्यू करने के बाद रात में पार्टी का हिस्सा बनी। जिसमें उन्होंने पिंक टॉप पहना हुआ था। जिसमें बैक साइड में लंबा से फेरीटेल भी था। इसके साथ अनुष्का ने ब्लैक बॉटम और इसी कलर की हील्स पेयर की थीं। उनका पिंक सॉटन टॉप ऑफ शोल्डर था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लो पोनीटेल और मिनिमल मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया था। लेकिन फैंस को अनुष्का का ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया। यूजर्स उनके लुक को लैंप की तरह बता रहे हैं।

Created On :   27 May 2023 9:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story