चेन्नई को सपोर्ट करने पति विग्नेश संग आईपीएल देखने पहुंचीं एक्ट्रेस नयनतारा, धोनी की एंट्री पर जमकर बजाईं तालीयां, वीडियो वायरल

चेन्नई को सपोर्ट करने पति विग्नेश संग आईपीएल देखने पहुंचीं एक्ट्रेस नयनतारा, धोनी की एंट्री पर जमकर बजाईं तालीयां, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों साउथ एक्ट्रेस नयनतारा फिल्म "जवान" को लेकर सुर्खियों में हैं। वे पहली बार शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फैंस नयनतारा के बॉलीवुड डेब्यू के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं। वहीं अब जवान की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है। इसी बीच एक्ट्रेस नयनतारा और एक्ट्रेस के पति फिल्ममेकर विग्नेश शिवन को कल आईपीएल में स्पॉट किया गया। बीते शनिवार को मुबंई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में कपल साथ में नजर आया। इस दौरान नयनतारा चेन्नई को सपोर्ट करते देखीं गई जिसका वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

सीएसके टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने शेयर किया वीडियो

साउथ कपल नयनतारा और विघ्नेश शिवन मैच देखने चेपॉक स्टेडियम पहुंचे। उनके पहुंचने पर दर्शकों के बीच एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कपल धोनी का मैच देखने स्टेडियम पहुंचा था। सीएसके टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन चेन्नई की टीम को चीयरअप करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'विसेल पोडू। सुपरफैन।' चेन्नई सुपर किंग का मैच कई कॉलीवुड कलाकारों ने अटेंड किया है। इनमें धनुष और स्टालिन जैसे स्टार शामिल है।

धोनी का एंट्री पर उछली एक्ट्रेस

स्टेडियम में नयनतारा के देख चेन्नई के फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया था। सोशल मीडिया पर इस मैच के दौरान के नयनतारा की कई तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री पर नयनतारा जमकर तालियां बजाती हुईं भी नजर आ रही हैं।

जवान में नजर आने वाली हैं एक्ट्रेस

नयनतारा की आने वाली फिल्म 'Jawan' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'जवान' में नयनतारा पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। शनिवार को शाहरुख खान ने 'जवान' की नई रिलीज डेट का एलान किया है, जिसके चलते अब शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी फैंस को 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में नजर आएगी।

Created On :   7 May 2023 5:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story