सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: क्रोएशिया में एक लड़की पर भड़कीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी? सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल,फैंस बोले- ‘पैसों से क्लास नहीं…’

क्रोएशिया में एक लड़की पर भड़कीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी? सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल,फैंस बोले- ‘पैसों से क्लास नहीं…’
  • क्रोएशिया में एक लड़की पर भड़कीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी?
  • सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 8 जून को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। ऐसे में वे जन्मदिन सेलिब्रेट क्रोएशिया गई और अभी अपने परिवार के साथ वहीं पर मौजूद हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस और उनका परिवार एक विदेशी लड़की से लड़ रहा है। इस वीडियो पर नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं।

क्या है वायरल वीडियो?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया कि ये वीडियो क्रोएशिया के हावर आईलैंड का है। वीडियो में कुछ कहासुनी होती दिख रही है और वहां लोगों की भीड़ भी जमा है। वहीं वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार एक विदेशी लड़की से बहस कर रहे हैं। इसके साथ ही पोस्ट में बताया गया कि यह घटना 9 जून की है, जिसमें एक विदेशी लड़की ने शिल्पा और उनके परिवार से धीरे आवाज में बात करने को कहा। इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वो लड़की अपनी आवाज कम करें। इसके बाद शिल्पा के पति नाराज हो गए और विवाद बढ़ गया। हालांकि, वीडियो में एक्ट्रेस या उनका परिवार नहीं दिख रहा है, लेकिन इस वीडियो में हंगामे को दिखाया गया है, जिसमें आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई है।

फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस ने अपना रिएक्शन देना शूरु कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें शिल्पा नहीं दिखीं। दूसरे यूजर ने कहा कि वह तब तक विश्वास नहीं करेंगे, जब तक कोई सही वीडियो नहीं देंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा कि पैसे से आपकी क्लास नहीं खरीदी जा सकती। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये वीडियो इसकी पुष्टि नहीं करता।

Created On :   11 Jun 2025 2:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story