Ajay Devgan On 8 Hours Shift: दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में आए अजय देवगन और काजोल बोले- '8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड कॉमन है'

दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में आए अजय देवगन और काजोल बोले- 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड कॉमन है
  • दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में आए अजय देवगन और काजोल
  • फिल्म मां के ट्रेलर लॉन्च पर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद इंडस्ट्री में एक नई बहस छिड़ गई है। इस फिल्म में काम करने के लिए दीपिका ने 8 घंटे काम करने की मांग की थी। जब ये मांग पूरी नहीं हुई तो एक्ट्रेस ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद साउथ और बॉलीवुड में एक बहस की छीड़ गई। अब इस विवाद में अजय देवगन और काजोल ने भी रिएक्ट किया है एक्टर ने दीपिका को सपोर्ट करते हुए कहा कि, ‘ये अब कॉमन बात है।’ तो चलिए जानते हैं एक्टर ने इस पर क्या कुछ कहा है।

दीपिका के सपोर्ट में बोले अजय देवगन

अजय देवगन हाल ही में वाइफ काजोल की आने वाली फिल्म ‘मां’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि, ‘क्या आठ घंटे की शिफ्ट का क्लॉज हिंदी फिल्म निर्माताओं को पसंद आ रहा है।’ इसपर अजय ने कहा कि, "ऐसा नहीं है कि ये लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। ज्यादातर ईमानदार फिल्म निर्माताओं को इससे कोई समस्या नहीं होगी और इसके अलावा, एक मां होने और आठ घंटे काम करने के कारण, ज्यादातर लोग आठ-नौ घंटे की शिफ्ट में काम करने लगे हैं।" काजोल एक नई मां और पेशे से किसी एक्ट्रेस के आठ घंटे काम करने की मांग को सही मानती हैं।

जाने कैसे छिड़ी

जो एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं या बनेंगी उनके लिए इस पहल की शुरुआत हाल ही में दीपिका पादुकोण ने की। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में काम करने के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी। इसके बाद ही दीपिका की जगह पर तृप्ति डिमरी को फिल्म में लिया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर विवाद भी खड़ा हो गया। इस विवाद में संदीप रेड्डी वांगा से लेकर दीपिका पादुकोण तक ने बिना किसी का नाम लिए अपना-अपना पक्ष रखा है।

इस दिन रिलीज होगी काजोल की फिल्म

काजोल की फिल्म 'मां' में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और बांग्ला भाषा में भी यह फिल्म रिलीज होगी।

Created On :   29 May 2025 6:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story