एनिमल टीजर: रणबीर के बर्थडे पर रिलीज हुआ फिल्म एनिमल का धामकेदार टीजर, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस ने बढ़ाया एक्साइटमेंट, आखिरी के दो सेकंड ने किया हैरान

  • फिल्म एनिमल का धामकेदार टीजर हुआ रिलीज
  • एक्शन अवतार ने बढ़ाई लोगों की एक्साइटमेंट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तू झूठी मैं मक्कार से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद एक्टर रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जनवरी में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। वहीं फिल्म का प्री-टीजर 11 जून को रिलीज किया गया था जिसमें रणबीर के खूंखार लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया था। फैंस तभी से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने रणबीर के बर्थडे पर फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में हमेशा की तरह रणबीर की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है।

शानदार है ‘एनिमल’ का टीजर

टीजर की शुरुआत में अनिल कपूर रणबीर कपूर के मुंह पर चाटा मारते हुए नजर आते हैं और कहते हैं ज्योति क्रिमिनल पैदा किया है हमने। इसके बाद रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आते हैं और रणबीर रश्मिका से कहते है कि माई फादर इज बेस्ट फादर इन द वर्ल्ड। इसके बाद रणबीर का इंटेंस लुक नजर आता है और धांसू एक्शन सीन्स भी दिखते हैं। टीजर के आखिरी दो सेकंड में बॉबी देओल नजर आते हैं। जो इस टीजर का असल सरप्राइज पैकेज हैं। फिल्म में रणबीर कपूर का वायलेंट लुक रौंगटे खड़े कर देने वाला है। टीजर से साफ हो गया है की फिल्म जबरदस्त एक्शन के साथ शानदार होने वाली है।

2 मिनट 26 सेकेंड के इस टीजर का कहानी एक बाप बेटे के बीच स्ट्रेसफुल रिलेशन पर फोकस्ड है। अनिल कपूर एनिमल में रणबीर के पिता के रोल में नजर आएंगे वहीं रश्मिका मंदाना रणबीर की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं।

रिलीज के साथ इन फिल्मों से होगी टक्कर

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि, रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' कंगना रणौत की 'इमरजेंसी' के एक हफ्ते बाद रिलीज होगी। हालांकि सिनेमाघरों में रणबीर की टक्कर विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' से होगी। फिल्म हिंदी का आलाव तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी।

संदीप रेड्डी वांगा ने किया फिल्म का निर्देशन

एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। संदीप को सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। इससे पहले वह 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्में बना चुके हैं। कबीर सिंह के बाद संदीप की यह दूसरी हिंदी फिल्म है। शाहिद कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 278 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। इस फिल्म से भी संदीप को बड़ी उम्मीद है। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल का भी शानदार एक्टिंग फैंस को दिखने वाली है।

Created On :   28 Sep 2023 7:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story