आईएफएफआई 2023: भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए माधुरी दीक्षित को अनुराग ठाकुर ने दिया विशेष सम्मान, खास अंदाज में दी जानकारी

भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए माधुरी दीक्षित को अनुराग ठाकुर ने दिया विशेष सम्मान, खास अंदाज में दी जानकारी
  • भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए माधुरी दीक्षित को विशेष सम्मान से किया जाएगा सम्मानित
  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में धकधक गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का फिल्म जगत में विशेष योगदान है। वे फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से अधिक का समय बीत चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हर बार अपनी शानदार एक्टिंग और डांस से लोगों का दिल जीता है। वहीं दूनिया आज भी माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और अदाओं की दिवानी है। यही वजह है कि, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इसकी जानकारी अनुराग ठाकुर ने पोस्ट करके खास अंदाज में दी है।

अनुराग ठाकुर खास अंदाज में दी जानकारी

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। उन्होंने खास अंदाज में एक्ट्रेस को सम्मानित किया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'माधुरी दीक्षित ने 4 दशकों से अपने टैलेंट और ग्रेस से पर्दे पर चार चांद लगाए हैं। 'निशा' से लेकर मनोरम 'चंद्रमुखी' तक, राजसी 'बेगम पारा' से लेकर अदम्य 'रज्जो' तक, उनकी वर्सेटिलिटी की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने आगे ये भी लिखा, '54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिभाशाली और करिश्माई अभिनेत्री को 'भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान' पुरस्कार प्रदान कर आज हमें खुशी हो रही है।'

आज से शुरू हो रहा है समारोह

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 54वें संस्करण की शुरुआत आज से गोवा के पणजी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हो रही है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, नुसरत भरूचा, श्रेया घोषाल, सुखविंदर सिंह, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, श्रेया सरन सरीखे सितारे समारोह के उद्घाटन में मौजूद रहेंगे। वहीं माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर इस समाहरों में परफॉर्म भी करेंगे।


Created On :   20 Nov 2023 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story