Laughter Chefs Season 3: शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 भारती सिंह ने अनाउंस किया तीसरा सीजन, एक बार फिर लगेगा कुकिंग में कॉमेडी का तड़का

- शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 भारती सिंह ने अनाउंस किया तीसरा सीजन
- एक बार फिर लगेगा कुकिंग में कॉमेडी का तड़का
डिजिटल डेस्क,मुंबई। भारती सिंह का कुकिंग और कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स को दर्शक काफी पसंद करते हैं। शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 लंबे समय तक ऑडियंस के दिलों में राज करता रहा। बीती रात करण कुंद्रा और एल्विश यादव को शो के दूसरे सीजन का विनर अनाउंस किया गया। वहीं शो के खत्म होने के बाद से दर्शक इसके तीसरे सीजन के बारे में जानना चाहते हैं। दर्शक बेसब्री से इसके तीसरे सीजन का वेट कर रहे हैं अपने रिसेंट व्लॉग में शो की होस्ट भारती सिंह ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है और बताया कि हंसी और मस्ती का ये सिलसिला अभी जारी रहेगा।
सीजन 2 के खत्म होते ही भारती सिंह ने फैंस को दी बड़ी अपडेट
हाल ही में भारती सिंह ने अपने व्लॉग में 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' के आखिरी एपिसोड का बीटीएस शेयर किया है। व्लॉग में उन्होंने फैंस को बताया कि इसके बाद वो अपनी टीम को काफी मिस करेंगे। इसके साथ ही फैंस संग उन्होंने खुशखबरी शेयर की उन्होंने बताया 'लाफ्टर शेफ्स' का अगला सीजन भी जल्द टीवी स्क्रीन पर दस्तक देगा।
भारती ने व्लॉग में बताया, 'मैं आज इमोशनल फील कर रही हूं क्योंकि ये लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का शूटिंग का आखिरी दिन है। मैं सभी को मिस करूंगी लेकिन अच्छी बात ये है कि है जल्द वापस आएंगे, मैं आपको ये नहीं बता सकती कि कब लेकिन हां हम वापस आएंगे'।
खतरों के खिलाड़ी 15 के बाद शुरू होगा शो का प्रीमियर?
अब 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' के बाद कलर्स चैनल पर कुछ नए शोज दस्तक देंगे जिसमें 'पति पत्नी और पंगा' के साथ सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19' का नाम शामिल है। 'पति पत्नी और पंगा' 2 अगस्त से कलर्स चैनल पर प्रीमियर होगा तो वहीं 'बिग बॉस 19' को आप अगस्त के आखिरी हफ्ते से टीवी पर देख पाएंगे। खबरों के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि भारती सिंह का पॉपुलर शो 'बिग बॉस' 19 के ग्रैंड फिनाले के बाद शुरू होगा।
Created On :   28 July 2025 11:06 AM IST