Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश खबर सुन बॉलीवुड सेलेब्स को लगा झटका, सनी देओल, रितेश सहित इन सेलेब्स ने जताया दुख

अहमदाबाद प्लेन क्रैश खबर सुन बॉलीवुड सेलेब्स को लगा झटका, सनी देओल, रितेश सहित इन सेलेब्स ने जताया दुख
  • अहमदाबाद प्लेन क्रैश खबर सुन बॉलीवुड सेलेब्स को लगा झटका
  • सनी देओल, रितेश सहित इन सेलेब्स ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक प्लेन क्रैश हो गया है। विमान अहदाबाद से लंदन जाने के लिए टेक ऑफ करने वाला था, उसी दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा टेकऑफ के दौरान हुआ है। हादसा मेघानी नगर में हुआ। गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण प्लेन क्रैश की घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। ऐसे में इस हादसे पर बॉलीवुड सेलेब्स भी रिएक्टर कर रहे हैं हैं। सनी देओल, रितेश देशमुख, परिणीति चोपड़ा से लेकर दिशा पाटनी तक ने इस हादसे पर पोस्ट किया है। सितारों ने पोस्ट के जरिए हादसे पर शोक जाहिर किया है।

सनी देओल ने घटना पर जताया दुख

सनी देओल ने इस घटना पर दुख जताया और भगवान से प्रार्थना की है कि उनके परिवार वालों को इस बुरे समय से निपटने की ताकत दे। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे की खबर सुनकर दिल दुखी है और अब भी सदमे में हूं। मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और प्रभावित हुए सभी लोगों के साथ हैं। इस बेहद मुश्किल समय में मैं सभी के लिए दिल से प्रार्थना कर रहा हूं।

रितेश देशमुख और परिणीति चोपड़ा ने जताया दुख

इसके बाद रितेश देशमुख से लेकर परिणीति चोपड़ा और बाकी स्टार्स ने भी इस घटना पर दुख जताया है। परिणीति चोपड़ा ने भी हादसे पर रिएक्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'एयर इंडिया प्लेन में जो लोग थे उनकी फैमिली के दर्द की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो इस मुश्किल समय में उन्हें सहने की शक्ति दे।'

अहमदाबाद प्लेन क्रैश 242 लोगों की मौत की आशंका

गुजरात के अहमदाबाद में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। लंदन जाने वाला यह प्लेन एयरपोर्ट परिसर के अंदर ही क्रैश हो गया। इस विमान में 242 यात्री सवार थे सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है।

Created On :   12 Jun 2025 3:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story