प्रियंका चोपड़ा अभिनीत स्पाई सीरीज का रीमेक नहीं सिटाडेल : समांथा

प्रियंका चोपड़ा अभिनीत स्पाई सीरीज का रीमेक नहीं सिटाडेल : समांथा
Samantha on Indian adaptation of 'Citadel': It is not a remake.(photo:instagram)
कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने स्पष्ट किया कि सिटाडेल का भारतीय वर्जन प्रियंका चोपड़ा अभिनीत स्पाई सीरीज का रीमेक नहीं है। सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कमेंट सेक्शन पर एक यूजर ने भारतीय रुपांतर के बारे में पूछा, जिसमें वरुण धवन भी हैं।

यूजर ने लिखा: सामंथा रुथ प्रभु, मेरा एक सवाल है। प्रियंका की सिटाडेल और आपके सिटाडेल की कहानी एक ही है क्या? अगर आप यही कहानी को भारतीय दर्शकों के लिए कर रही हैं तो कई लोग इसे पहले ही देख चुके है। मैं थोड़ा कंफ्यूज हूं.. क्या आप स्पष्ट कर सकती हैं कि यह वही है या अलग है? यूजर को जवाब देते हुए समांथा ने कहा, यह रीमेक नहीं है!! द फैमिली मैन के निर्माता राज और डीके द्वारा निर्देशित सिटाडेल उसी नाम की बड़ी इंटरनेशनल सीरीज का इंडियन काउंटरपार्ट है, जिसे मूल रूप से निर्देशक जोड़ी रूसो ब्रदर्स द्वारा बनाया गया है। सीरीज के ग्लोबल वर्जन में प्रियंका चोपड़ा जोनस और रिचर्ड मैडेन हैं।


अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2023 7:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story