फिल्म ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में रिलीज, आयुष्मान ने पूजा बनके फैंस को हंसने पर किया मजबूर, फैंस से जानिए रिव्यूज

फिल्म ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में रिलीज, आयुष्मान ने पूजा बनके फैंस को हंसने पर किया मजबूर, फैंस से जानिए रिव्यूज
  • फिल्म ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में हुई रिलीज
  • फैंस से मिल रहा फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' एक लंबे इंतजार के बाद आज 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जब से इसकी सीक्वल फिल्म का एलान हुआ है तभी से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर लोगों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। सुबह से फिल्म के सारे हाउसफुल चल रहे है। फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्वीटर पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं जिससे साफ पता चलता है कि, पूजा बन कर आयुष्मान खुराना ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। ट्विटर यानी एक्स पर इस फिल्म को फैंस ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं तो चलिए देखते हैं ट्विटर पर इस फिल्म को कैसे रिव्यूज मिले हैं-

एंटरटेनर है फिल्म

'ड्रीम गर्ल 2' साल 2019 में रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। ड्रीम गर्ल एक्टर आयुष्मान खुराना की हिट फिल्मों में से एक है इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक लड़की की आवाज निकालकर लोगों को खूब हंसाया था। वहीं इसके दूसरे पार्ट में वो लहंगा चोली पहन परफेक्ट फिगर भी फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। एक फैन ने ट्विटर पर इस फिल्म का रिव्यू देते हुए इसे 5 स्टार दिए है। वहीं एक और फैन ने फिल्म देखने के बाद इसे लॉफ राइड यानी हंसी की जर्नी बताया है। वहीं एक फैन ने आस्ट्रेलिया में इस फिल्म को देखा और 5 में से 4 स्टार देते हुए इसे सुपरहिट करार दे दिया।

एक फैन ने इस फिल्म को मस्ट वॉच मूवी बताते हुए 4 स्टार दिए है। साथ ही उसने इस फिल्म में आयुष्मान से लेकर परेश रावल तक की एक्टिंग की सराहना करते हुए इसकी स्टार कास्ट को काफी अच्छा बताया। वहीं कई यूजर्स ने इस फिल्म को 4 स्टार देते हुए इसकी तारीफ की है। फिल्म को लोगों का जबदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देखना होगी की फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन कर पाती है।

स्टार कास्ट ने जीता लोगों का दिल

फिल्म में परेश रावल, असरानी, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और विजय राज समेत कई स्टार्स एक नजर आ रहे हैं। इस बेहतरीन स्टार कास्ट ने फैंस की दिलचस्पी और भी ज्यादा बढ़ा दी है। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि, ड्रीम गर्ल आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है। इस फिल्म को भी राज शांडिल्य के डायरेक्ट किया था फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 142.26 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। देखना दिलचस्प होगा की क्या ड्रीम गर्ल 2 इस रिकॉर्ड को तोड़कर कितना आगे निकलती है।


Created On :   25 Aug 2023 7:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story