अनंत-राधिका शादी: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में स्पेशल होगा फूड मेन्यू, परोसे जाएंगे 2500 पकवान, पार्टी में शामिल होंगे ग्लोबल लीडर्स

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में स्पेशल होगा फूड मेन्यू, परोसे जाएंगे 2500 पकवान, पार्टी में शामिल होंगे ग्लोबल लीडर्स
  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में स्पेशल होगा फूड मेन्यू
  • मेहमानों को परोसे जाएंगे 2500 पकवान
  • पार्टी में शामिल होंगे ग्लोबल लीडर्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लैमर जगत में शादी का सिलसिला जारी है। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के बाद अब, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। जल्द ही कपल शादी करने जा रहा है। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत गुजरात के जामनगर में 1-3 मार्च से होने जा रही है। इस शादी का हिस्सा देश-विदेश के करीब 1000 लोग बनेंगे। इंटरनेशनल लीडर्स और सेलेब्रिटीज अनंत-राधिका को शादी में आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। इस ग्रेंड शादी में हर चीज काफी ग्रेंड होने वाली है जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

शादी में मेहमानों को परोसे जाएंगे 2500 पकवान

खबरों के मुताबिक, खाने को लेकर मेहमानों की पसंद का खास ख्याल रखा जाएगा। उनके द्वारा डाइट में अवॉइड की जाने वाली चीजों को अवॉइड किया जाएगा। इसलिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हो रहे सभी मेहमानों की टीम से उनके फूड चॉइस की जानकारी मांगी गई है।

यह भी पढ़े -अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में शामिल होंगी देश-विदेश की नामी हस्तियां

इंदौर से होंगे शेफ

प्री वेडिंग बैश के लिए इंदौर से करीबन 25 शेफ की स्पेशल टीम को तैयार किया गया है। इस इवेंट में इंदौरी खाना रखा जाएगा है। इसके अलावा पारसी, थाई, मैक्सिकन, जैपनीज फूड भी शामिल किया गया है। तीन दिनों तक मेहमानों को 2500 तरह के पकवान परोसे जाएंगे। इसमें ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर और मिडनाइट स्नैक्स शामिल रहेगा। खाने का मेन्यू बेहद ही शानदार होने वाला है। ब्रेकफास्ट मेन्यू में 70 ऑप्शन होंगे। लंच में 250 और डिनर में 250 तरह के फूड आइटम मेहमानों को परोसे जाएंगे। कोई भी डिश फंक्शन में रिपीट नहीं होगी।

यह भी पढ़े -राधिका मर्चेंट ने 'लगन लाखवानु' सेरेमनी में पहना बेहद ही खास लहंगा, ज्वेलरी ने खींचा लोगों का ध्यान

पार्टी में शामिल होंगे ग्लोबल लीडर्स

जनवरी 2023 में अनंत-राधिका की सगाई हुई थी। उनकी शादी भी बेहद ग्रैंड और यादगार होने वाली है। गेस्ट लिस्ट में अलग-अलग फील्ड के बड़े नामों को निमंत्रण भेजा जाएगा। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स बनाने वाले मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के अध्यक्ष बिल गेट्स, शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत के सेलिब्रेशन में शामिल होने की चर्चा है। रिहाना, अरिजीत सिंह और दिलजीत दोसांझ प्री-वेडिंग बैश में परफॉर्म करेने की भी खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी इस शादी वेडिंग में परफॉर्म करने वाले हैं।

यह भी पढ़े -मुकेश अंबानी की RIL ने बनाया रिकॉर्ड, 20 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी


Created On :   27 Feb 2024 10:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story