सलमान हाउस फायरिंग: पनवेल में किराए पर लिया घर, चार दिन की सलमान खान के शेड्यूल की रेकी, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

पनवेल में किराए पर लिया घर, चार दिन की सलमान खान के शेड्यूल की रेकी, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
  • सलमान खान के घर हाउस फायरिंग पर आया अपडेट
  • पुलिस ने नवी मुंबई से दो लोगों को किया गिरफ्तार
  • सलमान ने अपने शेड्यूल में नहीं किया बदलाव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना की जांच में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की जांच अपने हाथों में ले ली है। फायरिंग की घटना में दो अज्ञात बाइकर्स शामिल थे, वहीं मामले की गहराई से जांच करने के लिए 10 से ज्यादा टीमों को तैनात किया गया है। अब खबरों के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने नवी मुंबई से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और फिलहाल पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े -सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

पनवल में रहते थे हमलावर

जिन दो लोगों से क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है उसके से एक शख़्स बाइक का मालिक है जिसकी बाइक का इस्तेमाल आरोपियों ने फायरिंग के लिए किया था। इसके अलावा दूसरा व्यक्ति वो है जिसने आरोपियों को रुकने के लिए घर दिया था। आरोपियों में पनवेल में एक जगह घर किराए पर लिया था जहां वो फायरिंग की घटना को अंजाम देने से पहले रहते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। आरोपी पनवेल में रहते थे। आरोपियों में बांद्रा गैलेक्सी अपार्टमेंट की 3-4 दिन की रेकी की और फिर घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़े -'पहली और आखिरी चेतावनी' बिश्नोई गैंग ने ली सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी

घर शिफ्ट करेंगे सलमान खान!

इस घटना के बाद खबरें चल रहीं थी कि सलमान अपना घर बदलने वाले हैं। लेकिन ये खबर पूरी तरह गलत है। एक्टर फायरिंग की घटना से डरकर अपना घर शिफ्ट नहीं करेंगे। वो अपनी फैमिली के साथ इसी घर में रहेंगे। पुलिस ने उनकी और उनके घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

सलमान ने अपने शेड्यूल में नहीं किया बदलाव

बता दें कि, सलमान ने इस घटना के बाद भी अपने शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि सलमान फिलहाल किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनके पास कुछ एंडोर्समेंट और एड्स हैं। खबरों के मुताबिक “सलमान पहले तय किए गए अपने काम करने पर बहुत ज्यादा फोकस कर रहे हैं। वह इस गोलीबारी की घटना के पीछे के लोगों पर ध्यान नहीं देना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि वे यही चाहते हैं। इसके बजाय, उन्होंने इंडस्ट्री के दोस्तों और एक्टर से चिंता न करने को कहा है। इसके अलावा, उन्होंने उनसे गैलेक्सी अपार्टमेंट का दौरा न करने के लिए भी कहा क्योंकि इससे सोसाइटी के दूसरे लोगों को दिक्कत हो सकती है।”

यह भी पढ़े -गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने करवाई सलमान खान के घर पर फायरिंग, फेसबुक पोस्ट कर बोले-'ये सिर्फ ट्रेलर था'

Created On :   15 April 2024 10:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story