Karisma Kapoor Ex Husband Death: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड थे बड़े बिजनेसमैन, तीन बार की थी शादी, संजय कपूर की नेटवर्थ जान लगेगा झटका

- करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड थे बड़े बिजनेसमैन
- तीना बार की थी शादी
- संजय कपूर की नेटवर्थ जान लगेगा झटका
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और कपूर खान दान की बेटी करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की आज अचानक डेथ हो जाने से हर कोई हैरान है। बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में हार्टअटैक से निधन हो गया है। खबरें हैं कि, संजय कपूर को इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वहां पर उनकी डेथ हो गई। लेकिन संजय कपूर करिश्मा कपूर के एक्स पति होने के साथ साथ एक बड़े बिजनेस मैन भी थे। तो चलिए जानते हैं संजय कपूर आपने पीछे कितनी संपत्ती छोड़ कर गए है।
संजय कपूर थे बड़े बिजनेसमैन
बता दें कि, संजय कपूर एक मशहूर बिजनेसमैन थे। वो सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन के चेयरमैन थे इस कंपनी को अब सोना कॉमस्टार के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी ईवी सहित ऑटोमोटिव सिस्टम और कंपोनेंट डिजाइन बनाती है। इस कंपनी की शुरूआत 1997 में उनके दिवंगत पिता सुरिंदर कपूर ने की थी, जो भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग में आगे थे। संजय कपूर एसीएमए के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वो द दून स्कूल के ट्रस्टी भी थे। उनका बिजनेस ईवी के अलावा पावरट्रेन, और गियर सिस्टम्स जैसे एडवांस्ड ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी पर बेस्ड था।
संजय कपूर की नेटवर्थ
संजय कपूर की नेटवर्थ को लेकर काफी कन्फ्यूजन है। फोर्ब्स के मुताबिक, संजय कपूर की नेटवर्थ 1.2 बिलियन डॉलर थी। जबकि ब्लूमबर्ग एस्टीमेट ने उनकी नेट वर्थ 1.15 बिलियन डॉलर बताई और रियल टाइम बिल्लेनियर्स इंडेक्स की मानें तो संजय कपूर की नेटवर्थ 1.18 बिलियन थी। संजय की दिल्ली और मुंबई के साथ-साथ लंदन में भी कई प्रीमियम प्रॉपर्टीज थीं। संजय लग्जीरियस गाड़ियों के शौकीन थे और उनके पास महंगी गाड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन भी है।
पहली पत्नी थीं फैशन डिजाइनर, करिश्मा से तलाक के बाद की तीसरी शादी
संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस शादी से कपल के दो बच्चे भी हैं- समायरा और किआन हैं। लेकिन करिश्मा कपूर से संजय कपूर की पहली शादी नहीं थी। संजय इससे पहले से ही शादीशुदा थे। संजय कपूर ने करिश्मा से पहले फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। बाद में उन्होंने करिश्मा से शादी की। 2016 में करिश्मा से तलाक के एक साल बाद ही संजय कपूर ने तीसरी शादी भी कर ली थी। उन्होंने साल 2017 में प्रिया सचदेवा संग सात फेरे लिए थे। जो अभी उनकी पत्नी हैं।
Created On :   13 Jun 2025 11:06 AM IST