अन्नपूर्णी फिल्म विवाद: श्रीराम के सामने नेटफ्लिक्स को टेकने पड़े घुटने, विवादित सीन के चलते हटी नयनतारा की फिल्म

श्रीराम के सामने नेटफ्लिक्स को टेकने पड़े घुटने, विवादित सीन के चलते हटी नयनतारा की फिल्म
  • विवादों में नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णी’
  • भगवान राम को लेकर एक सीन में विवाद
  • नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी फिल्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जवान फेम नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ विवादों के चलते अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से हटा दी गई है। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद 29 दिरसंबर को इसे नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज किया गया था। फिल्म में श्रीराम को लेकर एक विवादित सीन के कारण बड़ा बवाल हो गया। लोगों के बीच जब श्रीराम से जुड़ा विवादित सीन वाली क्लिप वायरल हो गई तो मध्य प्रदेश के जबलपुर में विश्व हिंदु परिषद ने फिल्म के निर्माताओं समेत अन्य कलाकारों पर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी।

शिकायत में तमिल फिल्म के डायरेक्टर नीलेश कृष्ण, एक्ट्रेस नयनतारा, प्रोड्यूसर्स, जी बिसनस स्टूडियोज के चीफ बिसनस ऑफिसर और नेटफ्लिक्स इंडिया के कॉन्टेंट हेड के नाम शामिल हैं। जबलपुर पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में कहा गया कि इस फिल्म में न केवल श्रीराम का अपमान किया है बल्कि लव जिहाद को भी प्रमोट किया गया है।

क्या था विवादित सीन में

बीते कुछ दिनों पहले ही फिल्म से जुड़े विवादित सीन की क्लिप सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही थी। जिसमें नयनतारा कॉलेज के कपड़ों में सीढियां चढती दिख रही हैं। तभी उनके साथ चल रहा होता एक्टर उनसे संस्कृत के श्लोक का जिक्र करते हुए उसका अर्थ समझाता है। वो कहता है कि वाल्मीकी ने रामायण में कहा है कि जब वनवास में श्रीराम और सीता को भूख लगती थी तो वे जानवरों को मारकर उनका भोजन करते थे। मतलब रामायण में यह लिखा है कि श्रीराम और सीता नॉन वेज खाते थे और श्रीराम तो भगवान विष्णुजी के अवतार ही हैं ना? इसके बाद नयनतारा कुछ सोचने लगती हैं।

जी स्टूडियोज ने मांगी माफी

फिल्म को लेकर जब विरोध हुआ तो नेटफ्लिक्स पर भी विश्व हिंदु परिषद की शिकायतों से फिल्म हटाने का दबाव पड़ने लगा। जिसके कारण जी स्टूडियोज को भी झुकना पड़ा। जी स्टूडियोज ने भी आधिकारिक तौर पर माफी मांगी। गलती मानते हुए उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी भी हिंदु और ब्राह्मण की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं था। अपने नोटिस में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने यह पुष्टी की है कि फिल्म नेटफ्लिक्स से हटा ली गई है और जब तक विवादित सीन वाली क्लिप हटा नहीं ली जाती तब तक फिल्म वापस नहीं आएगी।

Created On :   11 Jan 2024 6:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story