Me Too : लग रहे आरोपों के कारण बीमार हुए आलोक नाथ, अब करेंगे मानहानि का मुकदमा

Alok Nath ill due to allegations, now will file defamation suit
Me Too : लग रहे आरोपों के कारण बीमार हुए आलोक नाथ, अब करेंगे मानहानि का मुकदमा
Me Too : लग रहे आरोपों के कारण बीमार हुए आलोक नाथ, अब करेंगे मानहानि का मुकदमा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता आलोक नाथ आरोप लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। वो इससे इतने दुखी हो गए कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। आलोक नाथ के वकील अशोक सरावगी ने कहा कि एक दो दिन में ही अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे, मांग करेंगे कि आरोप लगाने वाली महिलाओं को मीडिया में जाने से रोका जाए। आलोक नाथ के खिलाफ दो और महिलाओं ने आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री संध्या मृदुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए आलोक नाथ पर दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। संध्या ने लिखा कि शूटिंग के दौरान आलोक नाथ शराब पीकर उनके कमरे में घुसने की कोशिश की थी। उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया था। आलोक होटल के कमरे में फोन कर, उन्हें परेशान किया करते थे। हालांकि इससे पहले लेखिका-निर्माता विनीता नंदा ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। एक और महिला ने भी इसी तरह का दावा किया है।

शिकायत क्यों नहीं करती पीड़िता

हालांकि आलोक नाथ के वकील सरावगी उन पर लगे सभी आरोपों को गलत बताते हैं। सरावगी के मुताबिक वे यह बात समझ सकते हैं कि किसी डर या परेशानी के चलते महिलाएं यौन उत्पीड़न के मामले की शिकायत देरी से करें। लेकिन अगर वे किसी को सजा दिलानी चाहतीं हैं तो शिकायत की सही जगह पुलिस स्टेशन या अदालत है। सोशल मीडिया के जरिए सिर्फ लोगों को बदनाम कर अपनी रंजिश निकाल रही हैं।  
 
सोशल मीडिया का हो रहा दुरुपयोग

सरावगी ने कहा कि अगर किसी के साथ कुछ गलत हुआ है तो उसे पुलिस या अदालत में शिकायत करनी चाहिए लेकिन सोशल मीडिया के जरिए पुरानी रंजिशें निकालने की मुहिम चल रही है। सरावगी ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भड़ास निकालकर किसी को बदनाम करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में आरोप लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ जल्द ही मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही अदालत से अपील करेंगे कि आरोप लगाने वाली महिलाओं को मीडिया में जाने से रोका जाए। सरावगी ने कहा कि आरोप लगने से आहत आलोक नाथ की तबीयत खराब हो गई। लेकिन अब उसमें काफी सुधार हुआ है। 
 

Created On :   10 Oct 2018 3:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story