पति विराट के 33वें जन्मदिन पर इस बात का खुलासा करना चाहती है अनुष्का, कहा- वो हर तरह से.....

anushka sharma shares emotional post on husband virat 33rd birthday
पति विराट के 33वें जन्मदिन पर इस बात का खुलासा करना चाहती है अनुष्का, कहा- वो हर तरह से.....
जन्मदिन विशेष पति विराट के 33वें जन्मदिन पर इस बात का खुलासा करना चाहती है अनुष्का, कहा- वो हर तरह से.....

डिजिटल डेस्क,मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को 33 साल के हो गए है। उनके फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई और शुभकामनाएं दी। ऐसे में अभिनेत्री और पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी पति विराट के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि, उन्होंने आज तक विराट जैसा इंसान नहीं देखा और ये बात वो पूरी दुनिया को चीखकर बताना चाहती है।

अनुष्का का पोस्ट
अनुष्का शर्मा ने अपनी और विराट की एक क्यूट पिक्चर शेयर की है, जिसमें वो किसी बीच पर एक साथ दिखाई दे रहे है। अनुष्का ने पीले रंग का सूट और विराट ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहन रखा है। विराट ने अनुष्का को गले लगाया है और दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे है। अनुष्का ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "इस फोटो और जिस तरह से आप अपना जीवन जीते हैं, उसके लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। आपका जीवन ईमानदारी और स्टील की हिम्मत से बना है। साहस जो संदेह को विस्मृति में बदल देता है। मैं ऐसे किसी को नहीं जानती, जो आप जैसी अंधेरी जगह से खुद को उठा सकता है। विराट तुम हर तरह से बेहतर हो, क्योंकि तुम अपने अंदर किसी भी चीज को स्थाई नहीं मानते तुम बहुत निडर हो।"

एक्ट्रेस ने आगे लिखा,"मुझे पता है कि हम सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह एक-दूसरे से बात करने वाले नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी मैं सिर्फ चीखना चाहती हूं और दुनिया को बताना चाहती हूं कि आप कितने अद्भुत व्यक्ति हैं ️,भाग्यशाली हैं वे जो वास्तव में आपको जानते हैं। सब कुछ उज्जवल और अधिक सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद....ओह और हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस!" बता दें कि, अनुष्का और विराट ने साल 2017 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी और 2021 में अनुष्का ने एक बेटी वामिका को जन्म दिया। 

Anushka Sharma wishes husband Virat Kohli on his birthday

 

Created On :   6 Nov 2021 7:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story