अनुष्का शर्मा के फैंस ने शोएब अख्तर को सुनाई खरी-खोटी

Anushka Sharmas fans scolded Shoaib Akhtar
अनुष्का शर्मा के फैंस ने शोएब अख्तर को सुनाई खरी-खोटी
सोशल मीडिया पर दिया जवाब अनुष्का शर्मा के फैंस ने शोएब अख्तर को सुनाई खरी-खोटी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर हमेशा अपने बयानों के बाद विवाद में घिर जाते हैं। इस बार भी उनके एक कमेंट ने उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी है, शोएब ने यह कमेंट भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पर कर दिया था। शोएब ने अपने कमेंट में कहा है कि, अनुष्का के पति-स्टार क्रिकेटर को शादी नहीं करनी चाहिए थी।

शोएब के कमेंट की यह थी वजह
हाल ही में साउथ अफ्रिका और भारत के मैच के दौरान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका को स्टेडियम में स्पॉट किया गया था। इसके बाद तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं। तस्वीर में उनकी बेटी वामिका मैदान पर विराट के प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए नजर आ रही थी, तस्वीर के सामने आने के बाद विराट-अनुष्का ने सभी से अनुरोध किया की वामिका की तस्वीर को कहीं पोस्ट और शेयर ना किया जाए। इन सब के बीच शोएब ने अपने कमेंट से हर किसी को चौंका दिया। 

शोएब ने विराट के भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान के रूप में संन्यास लेने के हालिया फैसले पर अपनी राय व्यक्त की। और उन्होंने कहा कि क्रिकेटर को शादी करने के बजाय 10-12 साल तक अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा, "मैं यह नहीं कह रहा कि शादी करना गलत है, लेकिन अगर आप भारत के लिए खेल रहे हैं, तो आपको थोड़े समय के लिए अपने खेल का आनंद लेना चाहिए, उनका मानना है कि विराट को खेल से संन्यास लेने के बाद अनुष्का से शादी करनी चाहिए थी।"

बयान पर भड़के अनुष्का के फैंस
टिप्पणी पर नेटिजन्स ने शोएब को अच्छे खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा, "शर्मनाक। विराट कोहली की निजी जिंदगी पर कमेंट कर सबका ध्यान खींचने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पाकिस्तान में नागरिकों और क्रिकेट की दयनीय स्थिति के बारे में बोलना चाहिए।” वहीं एक ट्वीटर यूजर ने तो कपिल से लेकर धोनी तक के शादी के बाद विश्व कप जीतने की कहानी बता दी। 

इस बीच, यह पहली बार नहीं है जब विराट के साथ अनुष्का के रिश्ते को क्रिकेटर के करियर और प्रदर्शन से जोड़ कर सवालों के घेरे में रखा गया है। इससे पहले, भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के अनुष्का को निशान पर लेते कमेंट किया था, जिसका एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर जवाब भी दिया था। 

Created On :   25 Jan 2022 5:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story