रिलीज होते ही ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर ने मचाया धमाल, हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्मों को देगी टक्कर

ब्रह्मास्त्र ट्रेलर  रिलीज होते ही ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर ने मचाया धमाल, हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्मों को देगी टक्कर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मोस्ट अवेटेड फिल्म "ब्रह्मास्त्र" का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है, दर्शकों को इस फिल्म के ट्रेलर का काफी लंबे समय से इंतजार था। निर्देशक अयान मुखर्जी ने आज सुबह रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, नागार्जुन और मौनी रॉय स्टारर इस फिल्म का फर्स्ट ऑफिशियल ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर विजुअल इफेक्ट्स, शानदार एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर हैं।

ब्रह्मास्त्र के अहम किरदार शिव के इर्द गिर्द घुमती नजर आती है, फिल्म में रणबीर शिव के रोल में नजर आएंगे , उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में ईशा (आलिया) दिखाई देंगी। वहीं शिव को पता चलता है कि उनका ब्रह्मास्त्र से एक मिस्टिरियस रिश्ता है और उनके अंदर कई महान शक्ति हैं जिससे वो अभी तक अंजान रहते हैं। शिव के पास पावर ऑफ फायर रहता है। जिसके बाद शिव के अस्त्रों की दुनिया में शामिल होने का सफर शुरू होता है और वह ब्रह्मांड के एक हीरो के रूप में उभरते हैं। 

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन फिल्म में शिव के गुरू की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वही ट्रेलर के बैकग्राउंड में वो कहते हैं, "यह सभी अस्त्रों के स्वामी- ब्रह्मास्त्र के बारे में एक कहानी है, और एक युवा व्यक्ति के बारे में है जिसे पता होना चाहिए कि ब्रह्मास्त्र का भाग्य उस पर निर्भर है – शिव।" वहीं एक क्लिप में टीवी की नागिन मौनी रॉय कहती हैं, "हम सिर्फ एक लक्ष्य के लिए लड़ते हैं – ब्रह्मास्त्र।" 

बता दें कि, इन कलाकारों के अलावा फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी कैमियो करते नजर आ सकते हैं। "ब्रह्मास्त्र" बॉलीवुड की पहली यूनिवर्स द एस्ट्रावर्स की शुरुआत है। जो 9 सितंबर, 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
 
वीडियो क्रेडिट- Star Studios

Created On :   15 Jun 2022 6:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story