आयशा एक क्रेजी एडवेंचर था : सोनम कपूर
By - IANS News |6 Aug 2019 9:00 AM GMT
आयशा एक क्रेजी एडवेंचर था : सोनम कपूर
मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म आयशा के नौ साल पूरे हो जाने के मौके पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि इसमें काम करना उनके लिए एक क्रेजी एडवेंचर के समान था।
सोनम कपूर ने मंगलवार को फिल्म का एक छोटा सा वीडियो साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, आयशा मेरे लिए एक किरदार कम, प्रिय मित्र की भांति रहा। यह फिल्म और इसमें काम करने वाले सभी लोग मेरे दिल के बेहद करीब हैं। सेट पर इधर-उधर जाना, अलग-अलग स्थानों पर शूटिंग करना और अपना कार्य करना यह सभी एक क्रेजी एडवेंचर रहा। आयशा के नौ साल पूरे होने की बधाई।
फिल्म का निर्देशन राजश्री ओझा ने किया है और इसमें अभय देओल, साइरस साहूकार, अरुणोदय सिंह, इरा दुबे और अमृता पुरी ने भी काम किया है।
--आईएएनएस
Created On :   6 Aug 2019 2:30 PM GMT
Next Story