दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2021: जानिए किसने मारी बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस की रेस में बाजी, चेक करें पूरी लिस्ट

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2021 were held in Mumbai on February 20
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2021: जानिए किसने मारी बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस की रेस में बाजी, चेक करें पूरी लिस्ट
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2021: जानिए किसने मारी बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस की रेस में बाजी, चेक करें पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क,मुंबई। इस साल दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स के 5वें संस्करण का आयोजन किया गया,जिसका समापन 20 फरवरी की रात मुंबई में हुआ। टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने अवॉर्ड्स नाइट में शिरकत की। इस दौरान दीपिका पादुकोण को फिल्म "छपाक" के लिए बेस्ट एक्ट्रेस तो अक्षय कुमार को फिल्म "लक्ष्मी" के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वही अजय देवगन स्टारर "तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर" को बेस्ट फिल्म का खिताब मिला।

पीएम मोदी ने दी अवॉर्ड्स टीम को शुभकामनाएं
इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स की टीम को शुभकामनाएं भेजी और कहा कि,"सभी विजेताओं को दिल से बधाई। उम्मीद करता हूं कि ये अवॉर्ड्स कई स्टेकहोल्डर्स को कहानी कहने की कला को ऊंचे स्तर पर ले जाने के लिए प्रेरित करेंगे। फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स-2021 की सफलता के लिए शुभकामनाएं।"

ITA Awards 2021 

1- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - सुरभि चांदना (नागिन 5)

2- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - धीरज धूपर (कुंडली भाग्य) और सुधांशु पांडे (अनुपमा)

3- पॉपुलर शो (फिक्शन) - इश्क में मरजावां 2

4- लोकप्रिय सहायक अभिनेता - कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा (द कपिल शर्मा शो)

5- बेस्ट एक्ट्रेस ( सपोर्टिंग रोल) - मुनमुन दत्ता,  पॉपुलर होस्ट (इंडियन टेलीविजन) - मनीष पॉल

6- सर्वश्रेष्ठ पौराणिक शो - विघ्नहर्ता गणेश

7- हॉल ऑफ फेम - संजीव कपूर, और एकता कपूर

माइलस्टोन अवार्ड - बालिका वधू, दीया और बाती हम, जस्सी जायसी कोई नहीं, क्राइम पेट्रोल, कसौटी जिंदगी की, कॉमेडी सर्कस, साराभाई वर्सेस साराभाई और खिचड़ी।

लैंडमार्क अवॉर्ड्स - तारक मेहता का उल्टा चश्मा, इंडियन आइडल, राधाकृष्ण, भाबीजी घर पर हैं, ये रिश्ता क्या कहलाता है, सा रे गा मा पा, कुंडली भाग्य और नागिन।

Digital Awards

1- बेस्ट एक्टर (वेब) - प्रतीक गांधी (स्कैम- 1992 "द हर्षद मेहता स्टोरी"), बेस्ट एक्ट्रेस (वेब सीरीज)- सुष्मिता सेन (आर्या)

2- बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस- आकांक्षा रंजन कपूर (गिल्टी), बेस्ट ओटीटी फिल्म - गिल्टी

3- बेस्ट सोशल मीडिया सितारे - सुमेर पसरीचा, बेस्ट डिजिटल इन्फ्लुएंसर - आशीष चंचलानी

4- आईटीए व्यूअर्स चॉइस सोशल मीडिया - चिंकी मिंकी

5- लैंडमार्क अवॉर्ड्स - जामताड़ा- सबका नंबर आयेगा, पाताल लोक, आश्रम, क्रिमनल जस्टिस, स्लैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी, असुर, फितरत।

Dadasaheb Phalke Awards

1-बेस्ट एक्टर- अक्षय कुमार (लक्ष्मी), बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल)- विक्रांत मैसी (छपाक), बेस्ट एक्टर (कॉमिक रोल)- कुणाल खेमू (लूटकेस)

2- बेस्ट एक्ट्रेस- दीपिका पादुकोण (छपाक), बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल)- राधिका मदन (अंग्रेजी मीडियम)

3- क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर- सुशांत सिंह राजपूत (दिल बेचारा), क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस- कियारा आडवाणी (गिल्टी)

4- बेस्ट डायरेक्टर- अनुराग बसु (लूडो), परफॉर्मर ऑफ दि ईयर- नोरा फतेही, स्टाइल दिवा ऑफ दि ईयर- दिव्या खोसला कुमार

5- फोटोग्राफर ऑफ दि ईयर- डब्बू रत्नानी, बेस्ट सिनेमैटोग्राफर- जितिन हरमीत सिंह (खुदा हाफिज), बेस्ट फिल्म-     तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर    

6- बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म -  पैरासाइट, आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन म्यूजिक इंडस्ट्री-अदनान सामी

7- आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन, फिल्म इंडस्ट्री- धर्मेंद्र, आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन टू लिटरेचर इन इंडियन सिनेमा- चेतन भगत

  

 

 

 

 

   

 

 

 

Created On :   21 Feb 2021 11:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story