- Dainik Bhaskar Hindi
- Entertainment
- Forbes india release top 100 celebrity list salman at the top rank
दैनिक भास्कर हिंदी: Forbes Celebrity 100: सलमान फिर बने 'सुल्तान', टॉप 10 में प्रियंका का भी नाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फोर्ब्स ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पिछली बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही टॉप पर बने हुए हैं। 51 साल के सलमान की सालाना कमाई 232.83 करोड़ रुपए हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई टॉप 3 सेलिब्रिटी पिछले साल की तरह बिल्कुल वही है। पहले स्थान पर सलमान तो वहीं दूसरे और तीसरे पोजिशन पर क्रमश: शाहरुख खान और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हैं।
2017 Forbes India Celebrity 100: Meet the 30 highest-earning celebrities https://t.co/s5W7kvVRR1
— Forbes India Feeds (@ForbesIndia) 22 December 2017
फोर्ब्स की तरफ से कहा गया कि इस बार फॉर्मूला चेंज करके लिस्ट तैयार की गई है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग खान दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। जबकि उनकी इस साल कोई भी फिल्म हिट नहीं रही। इसके बाद भी शाहरुख ने अपने स्टारडम के बल पर ब्रैंड वैल्यू बरकरार रखे हैं। उनकी सालाना कमाई 170.5 करोड़ रुपए है। वहीं तीसरे पायदान पर फोर्ब्स के लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं, जिनकी अभी हाल ही में शादी हुई है। विराट ने सिर्फ ऐड फिल्मस में काम करके अपनी ब्रांड वैल्यू टॉप 3 में जगह बनाई है। विराट की सालाना कमाई 100.72 करोड़ रुपए हैं।
इस लिस्ट में चौथे पायदान पर खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार हैं, जिनकी सालाना कमाई 98.25 करोड़ रुपए है। इस साल उनकी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। वहीं पांचवें स्थान पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अभी भी गेम में बने हुए हैं। सचिन की बिना बल्ला चलाए ही कमाई 82.50 करोड़ रुपए है।
इसके बाद नंबर आता है मिस्टर परफेक्ट आमिर खान का, जो छठवें नंबर पर बने हुए हैं। उनकी सालाना कमाई की बात की जाए तो 68.75 करोड़ रुपए है। इसके बाद इस लिस्ट में जिस एक्ट्रेस का नाम है वह इकलौती ऐसी एक्ट्रेस है जो टॉप 10 की लिस्ट में हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सातवें नंबर पर बनी हुई हैं। प्रियंका की कमाई 68 करोड़ है।
आठवें स्थान पर एक और खिलाड़ी ने जगह बनाई है, जिसे कैप्टन कूल भी कहा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी कि ब्रांड वैल्यू को देखा जाए तो वह 63.77 करोड़ रुपए सालाना है। वहीं दुनिया के सबसे सेक्सिएस्ट एक्टर की सूची में पहले स्थान पर जगह बनाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन को नौवां स्थान मिला है। हालांकि इस बार ऋतिक एशिया सेक्सिएस्ट लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे। उनकी सालाना कमाई 63.12 करोड़ हैं। 10वें नंबर पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हैं, जिनकी 62.63 करोड़ रुपए की सालाना कमाई है। इन दिनों रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए चर्चा में हैं।
फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 सूची में यहां शीर्ष 10 हैं:
1) सलमान खान (232.83 करोड़ रुपए)
2) शाहरुख खान (170.50 करोड़ रुपए)
3) विराट कोहली (100.72 करोड़ रुपए)
4) अक्षय कुमार (98.25 करोड़ रुपए)
5) सचिन तेंदुलकर (82.50 करोड़ रुपए)
6) आमिर खान (68.75 करोड़ रुपए)
7) प्रियंका चोपड़ा (68 करोड़ रुपए)
8) एमएस धोनी (63.77 करोड़ रुपए)
9) ऋतिक रोशन (63.12 करोड़ रुपए)
10) रणवीर सिंह (62.63 करोड़ रुपए)
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका चोपड़ा को मिला मदर टेरेसा मेमोरियल सम्मान, मां ने कहा बेटी पर गर्व है
दैनिक भास्कर हिंदी: टाइगर जिंदा है का फर्स्ट डे-फर्स्ट शो सुपरहिट, जयपुर में विरोध प्रदर्शन
दैनिक भास्कर हिंदी: देसी गर्ल ने 5 मिनट के डांस के लिए मांगी मोटी फीस, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
दैनिक भास्कर हिंदी: 'फोर्ब्स' की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा