ऋचा चड्ढा की ट्वीट पर दो धड़ों में बंटा बॉलीवुड मस्त मस्त गर्ल ने किया सपोर्ट तो कोएक्टर ने की आलोचना, अब स्वरा भास्कर भी विवाद में कुदीं, परेश रावल भी बोल पड़े

From Raveena Tandon to Swara Bhaskar came out in support of Richa Chadha, these stars protested
ऋचा चड्ढा की ट्वीट पर दो धड़ों में बंटा बॉलीवुड मस्त मस्त गर्ल ने किया सपोर्ट तो कोएक्टर ने की आलोचना, अब स्वरा भास्कर भी विवाद में कुदीं, परेश रावल भी बोल पड़े
ऋचा चड्ढा विवाद ऋचा चड्ढा की ट्वीट पर दो धड़ों में बंटा बॉलीवुड मस्त मस्त गर्ल ने किया सपोर्ट तो कोएक्टर ने की आलोचना, अब स्वरा भास्कर भी विवाद में कुदीं, परेश रावल भी बोल पड़े

डिजिटल डेस्क मुंबई। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपने गलवान वैली वाले ट्वीट को लेकर विवादो में फंसी हुई हैं। उनके इस ट्वीट का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया जा रहा है। हालांकि लगातार हो रहे विरोध के बाद एक्ट्रेस ने इस ट्वीट पर मांफी मांगते हुए ट्वीट को डिलीट कर दिया है। लेकिन इस पर विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट ने फिल्म इंड्स्ट्री में भी हलचल मचा रखी है, इंड्स्ट्री दो भागों में बंटती नजर आ रही है। जहां फिल्मी सितारे आपस में टकरा रहे हैं। कई सेलेब्स ने ऋचा के ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की है तो कई सितारे उनके सपोर्ट में भी उतरे हैं।     

एक्टर प्रकाश राज और स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट
साउथ और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने ऋचा चड्ढा का सपोर्ट किया है। प्रकाश राज ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘हम आपके साथ हैं ऋचा चड्ढा. हम जानते हैं कि आपके कहने का मतलब क्या था’। वहीं एक्टर स्वरा भास्कर भी ऋचा के सपोर्ट में उतरी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि- ‘ऋचा चड्ढा आपको शक्ति और प्यार। स्वरा के इस ट्वीट के बाद लोग ऋचा के साथ-साथ अब स्वरा को भी ट्रोल कर रहे हैं।

रवीना टंडन ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार
ऋचा चड्ढा के इस विवाद को लेकर पत्रकार अभिजीत मजुमदार ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘पिछले चार दशकों से बॉलीवुड में आईएसआई का पैसा आया है। कभी खुले तौर पर अंडरवर्ल्ड के माध्यम से तो कभी छुपकर अपनी संपति के माध्यम से, ऐसे खून के गद्दारों का अस्तित्व कुछ भी नहीं बताता। इसी का पलटवार करते हुए एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कहा कि- ‘अभिजीत मजूमदार कृपया सभी को एक साथ न जोड़ें और न ही समानता करें एक दूसरे से। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ नफरत पैदा करता है। फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा से मजबूत देशभक्त रहें हैं। जो कुछ लोगों के जरिए बस के नीचे फेंक दिया जाता है और सभी अच्छे काम किए जाते हैं। फिर उन्हें विरोध और विष दोनों का सामना करना पड़ता है।

अक्षय कुमार और अनुपम खेर ने जाहिर की नाराजगी
अभिनेता अक्षय कुमार ने ऋचा के ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की है। अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कभी भी हमें अपनी सेना के प्रति कृतघ्न नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं’। वहीं अनुपम खेर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है। सेना के सम्मान को दांव पर लगाना,इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है’।

Created On :   26 Nov 2022 11:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story