शादी के बंधन में बंधने जा रहे केएल राहुल-अथिया शेट्टी,  खंडाला वाले बंगले से मंडप की पहली तस्वीरें आई सामने

KL Rahul-Athiya Shetty going to tie the knot, first pictures of pavilion from Khandala bungalow surfaced
शादी के बंधन में बंधने जा रहे केएल राहुल-अथिया शेट्टी,  खंडाला वाले बंगले से मंडप की पहली तस्वीरें आई सामने
राहुल-अथिया शादी शादी के बंधन में बंधने जा रहे केएल राहुल-अथिया शेट्टी,  खंडाला वाले बंगले से मंडप की पहली तस्वीरें आई सामने

डिजिटल डेस्क मुंबई।  क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं । वहीं अब फैंस का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। काफी दिनों से दोनों की शादी की डेट्स को लेकर वेन्यू को लेकर चारों तरफ चर्चाएं हो रही थी। वहीं हाल ही में मुंबई में राहुल की बिल्डिंग को लाइट्स से सजाया गया था। अब सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले से मंडप के सजने की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों की शादी की रस्में आज से शुरू हो गई हैं। वहीं शादी की सारी अपडेट भी सामने आ चुकी हैं। 

फूले से सजा सुनील शेट्टी का बंगला
सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, केएल राहुल और अथिया की शादी का मंडप सज चुका है। मंडप को सफेद और पीले फूलों से सजाया गया है। सजावट को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि दोनों 23 जनवरी को इसी बंगले में सात फेरे लेने वाले हैं। खबरों के अनुसार आज से दोनों की शादी की रस्मे भी शुरू हो गई हैं। 

इस दिन होंगे प्री-वेडिंग प्रोग्राम्स
केएल राहुल और अथिया शेट्टी के शादी के प्रोग्राम तीन दिन तक चलेंगे। तीन दिन में ही शादी की सभी रस्मों को पूरा किया जाएगा। खबरों के अनुसार आज 21 जनवरी को दोनों की हल्दी की रस्म को पूरा किया गया है। वहीं कल 22 जनवरी को दोनों की मेहंदी सेरेमनी रखी गई है। जिसमें सुनील शेट्टी और आहान शेट्टी दुल्हन अथिया के लिए स्पेशल डांस परफॉर्मेंस भी देंगे। कपल बड़े ही प्राइवेट तरीके से शादी कर रहे हैं। शादी में आने वाले महमानों के लिए भी कई रुल्स बनाए गए हैं। 

दोनों 21-23 जनवरी 2023 के बीच साउथ इंडियन रीति रिवाज से करेंगे शादी | Athiya  Shetty, KL Rahul Marriage Date Leaked | Bollywood News - Dainik Bhaskar

फिल्म इंडस्ट्री से किसी को नहीं दिया जाएगा निमंत्रण
बता दें कि, दोनों की शादी की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ चुकी है। शादी में केवल 100 लोगों को इनवाइट किया गया है। इन 100 लोगों में दोनों तरफ के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। खबरें हैं कि, फिल्म इंडस्ट्री से किसी को भी शादी में नहीं बुलाया गया है। साथ ही शादी की फोटोज लीक ना हो इसलिए शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से पहले ही उनका फोन जमा कर लिया जाएगा। बंगले आस पास सिक्योरिटी काफी टाइट रखी गई है। जिसस कोई भी शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी लीक ना कर सके। 

KL Rahul Athiya Shetty Wedding Lokesh Rahul and Athiya Shetty will marry | केएल  राहुल और अथिया शेट्टी करेंगे शादी, जानिए अपडेट - India TV Hindi

मुंबई और बेंगलुरु में देंगे रिसेप्शन
खबरें आ रही हैं कि, कपल शादी के बाद मई में मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन देगें। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री समेंत क्रिकेट जगत से जुड़े सभी लोगों को बुलाया जाएगा। बता दें कि, अभी राहुल घरेलू सीरिज में व्यस्त हैं। वे मई में IPL के खत्म होने के बाद सभी को शादी की एक ग्रेंड पार्टी देंगे। वहीं दोनों ने शादी को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।  

Created On :   21 Jan 2023 12:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story