मुंबई पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा व फरहान को दी चेतावनी

Mumbai Police warns Priyanka Chopra and Farhan
मुंबई पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा व फरहान को दी चेतावनी
मुंबई पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा व फरहान को दी चेतावनी

मुंबई, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र पुलिस ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर को उनकी आगामी फिल्म दि स्काई इज पिंक में एक दृश्य के लिए बड़े चुटीले अंदाज में चेतावनी दी है।

दि स्काई इज पिंक का ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की नजर इस फिल्म के ट्रेलर पर पड़ी, जिसमें प्रियंका फरहान से कहती दिखाई देती है कि जैसे ही उनकी बेटी आयशा ठीक हो जाएगी, वे बैंक लूट लेंगे।

इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने एक ट्वीट किया, आईपीसी धारा-393 के तहत जुर्माने के साथ सात साल की कैद।

प्रियंका ने जवाब दिया : उप्स, रंगे हाथों पकड़े गए। लगता है कि प्लान बी के तहत काम करना पड़ेगा।

फरहान ने फिर मजाक में कहा, फिर कभी लूट की योजना कैमरे पर मत बनाना।

वर्तमान में इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर एक करोड़ 69 लाख 94 हजार 608 से अधिक बार देखा जा चुका है।

दि स्काई इज पिंक एक दंपति की प्रेम कहानी है, जिनकी एक बेटी गंभीर बीमारी से जूझ रही होती है। इस फिल्म में जायरा वसीम भी दिखाई देंगी।

Created On :   11 Sep 2019 3:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story