दी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर : NCP ने GST फ्रॉड केस में अनुपम खेर को भी घेरा

ncp demands anupam khers probe in vijay guttes gst fraud case
दी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर : NCP ने GST फ्रॉड केस में अनुपम खेर को भी घेरा
दी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर : NCP ने GST फ्रॉड केस में अनुपम खेर को भी घेरा
हाईलाइट
  • NCP के प्रवक्ता ने कहा घोटाले के पैसों से बनी है फिल्म।
  • NCP ने अनुपम खेर की जांच करने की मांग की।
  • रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में घिरी दी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। "दी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर" रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में घिर चुकी है। फिल्म के डायरेक्टर विजय गुट्टे की 34 करोड़ के फर्जीवाड़े के मामले में गिरफ्तारी के बाद अब नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) ने फिल्म के अभिनेता अनुपम खेर पर भी आरोप लगाया है और उनकी जांच करने की मांग की है। अनुपम खेर इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं।

शुक्रवार को बयान देते हुए NCP के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि फिल्म इन्हीं घोटालों के पैसे से बनी है। वहीं इन्हीं रुपयों का इस्तमाल अनुपम खेर को फीस देने में भी की गई है। अनुपम खेर को सबके सामने यह कबूलना चाहिए और वह अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते।
 

                                           

इससे पहले शुक्रवार को फिल्म के डायरेक्टर विजय को जीएसटी इंटेलिजेंस विंग ने मुंबई से हिरासत में लिया था। विजय पर आरोप है कि होरायजन नाम की कंपनी को उनकी कंपनी वीआरजी डिजिटल ने एनीमेशन और सर्विस के लिए 266 करोड़ रुपए दिए। इस पर फर्जी दस्तावेज देकर 34 करोड़ रुपए जीएसटी क्रेडिट हासिल करने की कोशिश की गई।


बता दें कि पॉलिटिकल ड्रामा बेस्ड बायोपिक "द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर" में अनुपम खेर ने तीन नए सितारों को इंट्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित है, जिसे अनुपम खेर निभा रहे हैं। किन-किन कारणों के चलते उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया, ये स्टोरी का प्लॉट है। पूरी फिल्म मनमोहन सिंह के राजनीतिक सलाहकार संजय बारू के नजरिए से लिखी गई है।

Created On :   3 Aug 2018 6:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story