नेहा कक्कड़ ने रचा इतिहास, नहीं टिक पाए दीपिका से लेकर आलिया भट्ट जैसे सितारें

नेहा कक्कड़ ने रचा इतिहास, नहीं टिक पाए दीपिका से लेकर आलिया भट्ट जैसे सितारें

डिजिटल डेस्क,मुंबई। नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसस को मात दे दी है। दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया, कैटरीना, शिल्पा, माधुरी जैसी अभिनेत्रियां नेहा कक्कड़ से पीछे रह गई है। दरअसल, नेहा के इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं, इसके साथ ही नेहा सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली भारतीय सिंगर भी बन गई हैं।

अब तक, प्रियंका चोपड़ा और श्रद्धा कपूर 65.6 मिलियन और 63.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड हस्तियां हैं। दोनों एक्ट्रेस को फॉलो करने वाली नेहा 60 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं। वहीं दीपिका के अभी भी 57.9 मिलियन फॉलोअर्स ही हैं। इंडियन आइडल 12 की जज नेहा कक्कड़ अब तक की सबसे मशहूर महिला संगीतकार बन चुकी हैं।

Created On :   14 July 2021 10:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story