नेटफ्लिक्स ने जारी की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की शादी की डॉक्यूमेंट्री टीजर 

Netflix releases documentary teaser of Lady Superstar Nayantharas wedding
नेटफ्लिक्स ने जारी की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की शादी की डॉक्यूमेंट्री टीजर 
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री नेटफ्लिक्स ने जारी की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की शादी की डॉक्यूमेंट्री टीजर 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा ने इसी साल जून में अपने बॉयफ्रेंड फिल्ममेकर विग्नेश शिवान से शादी की थी। दोनों की शादी 9 जून को महाबलिपुरम में हुई थी। इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार शामिल हुए थे जिनमें शाहरुख खान, रजनीकांत और सूर्या जैसे कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी। 

कई सालों तक डेटिंग करने और लिव इन में रहने के बाद जब दोनों ने शादी की तो उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिसके बाद उनकी शादी पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की बाते चल रही थी और अब नेटफ्लिक्स पर उनकी शादी की डॉक्यूमेंट्री टीजर लान्च होने के बाद नयनतारा के फैंस में एक अलग ही खुशी की लहर दौड़ उठी है। 

फैंस को करना होगा इंतजार 

आपको बता दे कि आज रिलीज हुए टीजर में डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने की कोई डेट नही बताई गई है। डॉक्यूमेंट्री की छोटी-सी छलक में नयनतारा और विग्नेश अपने रिश्ते के बारे में बातें कर रहे है। नयनतारा कहती हैं, "निश्चित रूप से यह जानकर अच्छा लगता है कि आपके आस-पास इतना प्यार है।" विग्नेश बताते हैं कि "एक महिला के तौर पर मुझे उनके नेचर से प्यार है। उनका कैरेक्टर बहुत प्रेरित करता है। वह बहुत खूबसूरत हैं।" 

टीजर में दोनों ही सुपरस्टार एक-दूसरे की खूब तारीफ करते नजर आ रहे है। डॉक्यूमेंट्री की छोटी-सी छलक रिलीज करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा- लेडी सुपरस्टार नयनतारा के बारे में एक जादुई डॉक्यूमेंट्री। 

नयनतारा कर रही है बॉलीवुड में डेब्यू 

बता दें कि साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म जवान से नयनतारा हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही है। साउथ के जाने माने निर्देशक एटली की इस फिल्म में नयनतारा एक कॉप के रोल में नजर आने वाली है। 

साल 2003 में मलयालम फिल्म मनसिनक्कारे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली नयनतारा साउथ की कई भाषाओं में फिल्म कर चुकी है। नयनतारा चंद्रमुखी, अरम, कोलामावू कोकिला, नेत्रिकन्न और श्री राम राज्यम जैसी कई फिल्में कर चुकी है। श्री राम राज्यम फिल्म में उनके सिता के किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नंदी पुरस्कर मिला था। 

Created On :   9 Aug 2022 3:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story