रफ्तार का नया गाना मिस्टर नैर आज हुआ लांच

New song of speed, Mr. Nair launched today
रफ्तार का नया गाना मिस्टर नैर आज हुआ लांच
रफ्तार का नया गाना मिस्टर नैर आज हुआ लांच

मुंबई, (आईएएनएस)। भारत के जाने माने रैपर रफ्तार अपने नए एल्बम मिस्टर नैर आज रिलीज होने वाली है, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के संघर्षो के बारे में बताया है। इस एल्बम के माध्यम से रफ्तार ने अपने संघर्षो और सफलता के बारे में बताया है।

उन्होंने उन सभी संगीतकारों का धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस एल्बम में योगदान दिया है। यह एल्बम जी म्यूजिक पर आज (सोमवार) को रिलीज होगा।

इसके पहले रफ्तार सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अपने शो के दौरान कहा था, जब मैं स्टेज पर परफॉर्म करने आता हूं, तब आप मुझसे मेरा धर्म नहीं पूछ सकते। आज मुझसे इस देश में रहने के लिए मेरा धर्म पूछा जा रहा है। हर कोई मेरे भाई-बहन की तरह है और मैं उनके साथ खड़ा हूं।

उन्होंने कहा, कोई भी इस देश को छोड़कर नहीं जाएगा। यह देश किसी के बाप का नहीं है। हम सब एक हैं और यहां मनोरंजन करने के लिए एकत्रित हुए हैं, तो चलिए शुरूआत करते हैं।

 

Created On :   13 April 2020 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story